करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

*त्रिपुरा के पूर्व सीएम एवं सांसद बिप्लब कुमार देब ने कहा भगवान परशुराम ने शास्त्र और शस्त्र की दी शिक्षा/ सीएम नायब सैनी है 36 बिरादरी के मुख्यमंत्री*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*त्रिपुरा के पूर्व सीएम एवं सांसद बिप्लब कुमार देब ने कहा भगवान परशुराम ने शास्त्र और शस्त्र की दी शिक्षा/ सीएम नायब सैनी है 36 बिरादरी के मुख्यमंत्री*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर पंचकूला में राज्य स्तरीय सम्मेलन*
पंचकूला ;- त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद बिप्लब कुमार देब ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरा राजनीतिक तर्जुबा कहता है कि अभी सीएम सैनी की पारी शुरू हुई है, यह कहां तक जाएगी जन-जन को मालूम है। श्री देब ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 36 बिरादरी के मुख्यमंत्री है और यह उन्होंने अपनी कार्यशैली से सिद्ध कर दिया है। बिप्लब कुमार देब रविवार को पंचकूला में भगवान परशुराम जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस सम्मेलन में यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा सहित अनेक नेताओं ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कार्यक्रम के आयोजक सांसद कार्तिकेय शर्मा का भी आभार जताया।
बिप्लब कुमार देब ने कहा कि भगवान परशुराम ने शास्त्र और शस्त्र की जो शिक्षा दी उस पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देश को विकास की राह पर आगे बढ़ा रहे हैं। हमारा दुर्भाग्य है कि भारत का पहला प्रधानमंत्री ब्राह्मण था और उन्होंने भारत की जमीन को चीन के नाम कर दिया। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी भगवान परशुराम की शिक्षाओं को आगे बढ़ा रहे हैं।
हरियाणा के पूर्व प्रभारी एवं सांसद बिप्लब कुमार देब ने कहा कि आप लोग भाग्यवान हैं कि आप जन्म से ब्राह्मण हैं, विद्वान हैं, किंतु हम आपके कर्म के साथ काम करने की हिम्मत रखने वाले लोग हैं। उन्होंने कहा कि मैने दो-ढाई साल में हरियाणा को अच्छी तरह से देखा है। यहां के लोगों के दिल में जो होता है वही सामने होता है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सैनी नया हरियाणा बनाने के संकल्प को पूरा करेंगे।
बिप्लब कुमार देब ने आगे बोलते हुए कहा कि भारत पहले किसी देश पर आक्रमण नहीं करता, लेकिन बाद में वह उसे छोड़ता भी नहीं है। दुश्मन की मुंडी काटने की हिम्मत जनता रखती है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि हम एक सिर के बदले पांच सिर काटकर लाने की हिम्मत भारत रखता है। बिप्लब कुमार देब ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने धारा – 370 को खत्म किया। भगवान परशुराम ने जो मार्ग दिखाया उस पर चलते हुए अमित शाह जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं। श्री देब ने कहा कि आज भगवान परशुराम के दिखाए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।
बिप्लब कुमार देब ने कहा कि हमारा जन्म किसी भी समाज में हो, लेकिन हमारी सोच देश हित में होनी चाहिए। पहलगाम में आतंकियों ने आम लोगों की निर्मम हत्या की है उन आततायियों को पीएम मोदी सबक कैसे सिखाते हैं पाकिस्तान याद रखेगा। उन्होंने कहा कि देश की 140 करोड़ आबादी है, अलग-अलग रहन-सहन और भाषा है, लेकिन हमारी सोच एक है। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि आप लोगों के अंदर जो ब्रह्मत्व की शक्ति है उसे जलाएं और खुद जलकर अंधेरा दूर करें।
*भगवान परशुराम चिंरजीवी हैं और आज भी हमारे बीच हैं : सुरेंद्र नागर*
हरियाणा भाजपा के सहप्रभारी सुरेंद्र नागर ने भी सम्मेलन को संबोधित किया और भगवान परशुराम को नमन किया। श्री नागर ने भगवान परशुराम के बारे में बोलते हुए कहा कि विष्णु भगवान के छठे अवतार भगवान परशुराम को माना जाता है। परशुराम के बारे में कहा जाता है कि वे चिरंजीवी हैं और आज भी हमारे बीच हैं और सतयुग तक रहेंगे।
श्री नागर ने सीएम सैनी के बारे में बोलते हुए कहा कि नायब सिंह सैनी ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिनके आवास के दरवाजे जनता के लिए 24 घंटे खुले रहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं आशा करता हूं कि आप सभी लोगों का और भगवान परशुराम का आशीर्वाद मुख्यमंत्री के साथ है और आगे भी रहेगा। श्री नागर ने सम्मेलन के आयोजन पर सांसद कार्तिकेय शर्मा, विनोद शर्मा और शक्ति रानी शर्मा का भी आभार जताया।
*पूर्व मंत्री विनोद शर्मा ने सीएम सैनी के सामने ब्राह्मण कल्याण बोर्ड बनाने की मांग रखी*
भगवान परशुराम जयंती पर आयोजित सम्मेलन में पूर्व मंत्री विनोद शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से ब्राह्मण कल्याण बोर्ड गठित करने की मांग की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की। विनोद शर्मा ने पहलगाम में हुए हमले पर बोलते हुए कहा कि पहलगाम में हुआ हमला टूरिस्टों पर नहीं, बल्कि साजिश के तहत धर्म पर हमला था। दूसरे देश के कुछ लोगों ने भारत पर बुरी नजर डाली है। यह हमारे लिए कोई संकट नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक प्रधानमंत्री मोदी है तब तक कोई संकट देश को छू नहीं सकता। दुश्मन की बुरी नजर का जवाब देश को देना है। उन्होंने पीएम मोदी द्वारा बिहार में दिए भाषण पर बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने हमें आश्वस्त कर दिया है कि दुश्मन दुनिया के किसी भी कौने में छिप जाए उसे ढूंढकर ऐसी सजा दी जाएगी जिसकी कल्पना दुश्मनों ने नहीं की होगी। विनोद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश की रक्षा के लिए देश पर न्यौछावर है। पीएम मोदी के संकल्प को पूरा करने की जिम्मेदारी हमारे उपर भी है। धर्म की रक्षा राजा का फर्ज होता है और राजा अपना धर्म निभा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा देश मजबूत है, हमारी लीडरशिप मजबूत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!