करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

भाजपा नेता पर बस में महिला क्रिकेट खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़ का लगा आरोप! गिरफ्तार!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भाजपा नेता पर बस में महिला क्रिकेट खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़ का लगा आरोप, गिरफ्तार!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हिसार ;- हरियाणा के हिसार में रोडवेज बस में सवार अंडर 19 क्रिकेट टीम की महिला खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने भाजपा के पूर्व शहरी मंडल अध्यक्ष भीमसेन को गिरफ्तार किया है। घटना शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे की है। पीड़िता यमुनानगर में प्रतियोगिता में शामिल होकर लौट रही थी। आरोपी ने चलती बस में इस कृत्य को अंजाम दिया। खिलाड़ियों ने पहले बस में हंगामा किया और जब बस हिसार बस स्टैंड पर पहुंची तो वहां भी शोर शराब कर पुलिस को बुलाकर आरोपी को पकड़वा दिया। शहर थाना पुलिस ने आरोपी पर पाॅस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पीड़िता की मेडिकल जांच भी करवाई है। शहर थाना पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि वह 11 वीं कक्षा में पढ़ती हैं और क्रिकेट खेलती हैं। 8 अक्तूबर को यमुनानगर में अंडर 19 राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गईं थीं। शुक्रवार को मैच खत्म होने के बाद हिसार आने के लिए अन्य खिलाड़ियों के साथ शाम 5 बजे हरियाणा रोडवेज की बस में सवार हुई।
आरोप है कि जब बस सूरेवाला चौक के पास पहुंची तो एक व्यक्ति बस में सवार हुआ। पहले वह एक महिला के पास बैठ गया। बस बरवाला के पास पहुंची तो वह उसकी सीट पर आकर बैठ गया और कहा कि वह भाजपा का प्रधान है। अपनी पहुंच का हवाला देकर किसी भी तरह का काम बताने के लिए कहा। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने कॉल करने के लिए उसका मोबाइल लिया और अपने नंबर पर कॉल की। जब बस तलवंडी राणा के पास पहुंची तो उसने छेड़छाड़ की और आपत्तिजनक शब्द कहे।
छेड़छाड़ करने पर पीड़िता ने बस में हंगामा किया। अन्य खिलाड़ियों ने भी उसका साथ दिया और सवारियां भी उनका साथ देने के लिए खड़ी हो गईं। लोगों ने आरोपी की बस में धुनाई की। इसके बाद जब बस हिसार बस स्टैंड पहुंची तो यहां भी खिलाड़ियों ने हंगामा कर पुलिस को मौके पर ही बुलवा लिया। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। इस दौरान उसके परिजन भी पहुंच गए थे। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पाॅस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान भीमसेन के रूप में हुई है। हर पहलु से मामले की जांच की जा रही है। – कुलदीप, शहर थाना प्रभारी, हिसार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!