Wednesday, October 9, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

कांग्रेस नेता अशोक तँवर का संपादक राणा ओबराय से बातचीत में बड़ा दावा / हरियाणा में कांग्रेस 60 सीटो से ज्यादा जीतकर बनाएगी सरकार*

*पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता अशोक तंवर व सम्पादक राणा ओबराय की सीधी बातचीत*

*राणा ओबराय*
*राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कांग्रेस नेता अशोक तँवर का संपादक राणा ओबराय से बातचीत में बड़ा दावा / हरियाणा में कांग्रेस 60 सीटो से ज्यादा जीतकर बनाएगी सरकार*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रधान एवं पूर्व सांसद अशोक तँवर ने सीधी बातचीत में संपादक राणा ओबराय से फ़ोन पर हुई वार्तालाप में कहा इस बार हरियाणा में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। तँवर ने दावा करते हुए कहा इस बार भाजपा को पटखनी देते हुए कांग्रेस हरियाणा में 60 से ऊपर सीटे जीतकर प्रदेश में सरकार बनाएगी। जब सम्पादक राणा ओबराय ने अशोक तंवर से पूछा की आपके भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जाने से कितने प्रतिशत दलित वोट कांग्रेस को पड़े हैं तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा मैं यह मानता हूं कि मेरे कांग्रेस में जाने से लगभग 80% प्रतिशत दलित वोट कांग्रेस को जरूर मिला होगा। तंवर ने कहा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से सभी राज्यो में कांग्रेस को बहुत लाभ हुआ है। जिसका उदहारण हरियाणा औऱ जम्मू कश्मीर में कांग्रेस की बनने वाली सरकारे होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!