Thursday, October 3, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

खट्टर औऱ नायब सैनी द्वारा अपने मूल कैडर को इग्नोर करके औऱ प्रवासियों को गले लगाने के चक्कर में हुई हरियाणा भाजपा की यह दुर्गति! रणजीत सिंह तथा आदित्य देवीलाल के बाद अशोक तंवर ने भी कहा अलविदा भाजपा!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
खट्टर औऱ नायब सैनी द्वारा अपने मूल कैडर को इग्नोर करके औऱ प्रवासियों को गले लगाने के चक्कर में हुई हरियाणा भाजपा की यह दुर्गति! रणजीत सिंह तथा आदित्य देवीलाल के बाद अशोक तंवर ने भी कहा अलविदा भाजपा!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- भाजपा आलाकमान ने सिर और हिसार से अपने समर्पित कार्यकर्ताओ सुनीता दुग्गल तथा कैप्टन अभिमन्यु की टिकट काटकर दो दिन पहले भाजपा में आये रणजीत सिंह तथा अशोक तंवर को टिकट दी उससे भाजपा के झंझारु और समर्पित कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटा। कार्यकर्ता कहने लग गए की हमारे से अच्छे अशोक तंवर और रणजीत सिंह हैं जो एक दिन में भाजपा की लोकसभा की टिकट ले गए। कार्यकर्ताओं की टीस का परिणाम यह निकला भाजपा सिरसा तथा हिसार लोकसभा सीट हार गई। पांच साल मंत्रीपद का मजा लेने के बाद रणजीत सिंह तथा अशोक तंवर जैसे नेता अपने-अपने पुराने टिकाने चले गए।
*कसूरवार खट्टर या सैनी!*
भाजपा की इस दुर्गति के लिए ज्यादा हद तक पूर्व सीएम खट्टर ही जिम्मेदार है क्योंकि खट्टर ने अशोक तंवर को अपना भांजा बताया औऱ सिरसा से उसकी टिकट की पुरजोर वकालत की। रणजीत सिंह को 5 साल तक केबिनेट मंत्री बना कर रखा। भाजपा पार्टी के नेता कहते हैं खट्टर को अपनी पार्टी के दलितों की अनदेखी पर कभी पछतावा नही हुआ। लेकिन कांग्रेस द्वारा कुमारी शैलजा की अनदेखी पर इनको बहुत दर्द हुआ। आखिरकार फिर उसी शैलजा ने खट्टर और भाजपा को नसीहत दे डाली और बोलती बंद कर दी। खट्टर औऱ सैनी द्वारा अपने कैडर को इग्नोर करके दूसरों को सीने से लगाने के चक्कर में ही हरियाणा में भाजपा की यह दुर्गति हुई है। मनोहर खट्टर औऱ नायब सैनी ने न केवल प्रवासियों को गले लगाया बल्कि मुख्यमंत्री कार्यालय में इनको महत्वपूर्ण ओहदा दिया। कांग्रेस के तरुण भंडारी, रंजीता मेहता, इनैलो के प्रवीण अत्रेय और राजीव जेटली को मुख्यमंत्री कार्यलय में बिठाकर हजारों भाजपाइयों के विश्वास को कुचला। आदित्य देवीलाल को मार्किटिंग बोर्ड जैसी सबसे बड़ी चेयरमैनी दी। विधानसभा चुनाव के इन मोके पर वह इनैलो में भाग गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा नेतृत्व ने साबित किया समर्पित भाजपाई केवल दरी बिछाने भर के लिए है। सत्ता का स्वाद लेने के लिए सिर्फ बाहर से आये हए नेता ही है। मैं हमेशा सच लिखता रहा, सचेत करता रहा लेकिन हरियाणा की भाजपा सरकार और संगठन नही जागी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!