Wednesday, September 25, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

गडकरी ने थानेसर से भाजपा उम्मीदवार सुभाष सुधा की कुरुक्षेत्र बाईपास की मांग को किया पूरा / कहा कुरुक्षेत्र बाईपास की मंजूरी देने के बाद आया हूँ यहाँ*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
गडकरी ने थानेसर से भाजपा उम्मीदवार सुभाष सुधा की कुरुक्षेत्र बाईपास की मांग को किया पूरा / कहा कुरुक्षेत्र बाईपास की मंजूरी देने के बाद आया हूँ यहाँ*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा अनाज का भंडार है। यहां का कड़ी मेहनत करने वाला किसान एक एकड़ में जितना अनाज पैदा कर रहा है, उतना देश के किसी भी कौने में संभव नहीं हो पा रहा। ऐसे में किसान को समृद्ध करने के लिए केंद्रीय सरकार बड़ी योजना पर काम कर रही है। इसके चलते अब किसान केवल अन्नदाता नहीं बल्कि उर्जा दाता भी बनेगा। किसानों के खेतों में पराली जलाने के बजाए इससे बनाए जाने वाले इंधन से हवाई जहाज तक उड़ेंगे।
यह कहना है केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का। वे बुधवार को कुरुक्षेत्र पहुंचे थे, जहां उन्होंने थानेसर विधानसभा क्षेत्र की निजी पैलेस में एक जनसभा को संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री ने अपने करीब आधे घंटे के संबोधन में किसानों को खासतौर पर साधने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि किसान समृद्ध होगा तो गांव समृद्ध होगा और तभी शहर व देश समृद्ध होगा। इसीलिए किसान मोदी सरकार की प्राथमिकताओं में है। नितिन गडकरी ने कांग्रेस को निशाने पर लिया और कहा कि 65 साल तक देश पर राज किया, लेकिन किसान आत्महत्या करते रहें। उनकी दुर्दशा नहीं हट पाई। यहां तक कि कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा भी दिया, लेकिन देश की गरीबी हटाने की बजाए अपने ही लोगों की गरीबी हटाई जाती रही। पिछले 10 वर्षों से देश बदल रहा है। कहीं एक्सप्रेस वे तो कहीं रोप वे बनाए जा रहे हैं। कश्मीर से कन्याकुमारी तक अब भारत में इन एक्सप्रेस वे से आवगमन की सुगमता बढ़ गई है। हरियाणा भी विकास के प्रति बदल रहा है और चारों ओर हाईवे, एक्सप्रेस वे से जोड़ा जा रहा है। अब यहां से कुछ ही घंटों में दिल्ली व मुंबई तक की यात्रा आसान हो चुकी है। नितिन गडकरी के समक्ष भाजपा प्रत्याशी सुभाष सुधा ने कुरुक्षेत्र के लिए बाईपास की मांग रखी तो गडकरी ने कहा कि वे इस बाईपास को मंजूरी देने के बाद ही यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी शादी को तीन माह भी नहीं हुए थे और उसी दौरान भाजपा का गठन हुआ था। उनकी जिम्मेदारी हरियाणा के लिए लगी थी और वे कुरुक्षेत्र, यमुनागर के आसपास ही कई माह तक रहे थे। वे लाडवा से लेकर थानेसर व शाहाबाद से लेकर बाबैन तक के हर गांव व शहर के एरिया को जानते हैं। वे समझते हैं कि यहां के लोगों की क्या समस्याएं हैं। अब ये पूरा क्षेत्र हाईवे से कनेक्ट हो जाएगा। यहां तक कि सहारनपुर, दिल्ली, चंडीगढ़, जालंधर तक की यात्रा भी सुगम कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी और फिर विकास का पहिया और तेज गति से घूमेगा।
गडकरी ने अपने जीवन के भी कईं पहलुओं पर खुलकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा इंजीनियरिंग में जाने की थी लेकिन किन्हीं कारणों से उनके 12वीं कक्षा में 50 फीसदी से कम अंक ही आए और वे इस क्षेत्र में नहीं जा सके। लेकिन आज जिस विभाग में वे काम कर रहे हैं वह वर्ल्ड रिकार्ड बना रहा है। उन्हें अब तक डायरेक्टरेट की नौ उपाधियां मिल चुकी हैं, जिनमें से पांच कृषि विज्ञान में ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!