करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

अम्बाला से कांग्रेस की बागी चित्रा सरवारा को कांग्रेस ने छह साल के लिए किया निष्कासित*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
अम्बाला से कांग्रेस की बागी चित्रा सरवारा को कांग्रेस ने छह साल के लिए किया निष्कासित*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
अंबाला छावनी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का टिकट न मिलने से नाराज होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहीं चित्रा सरवारा की कांग्रेस पार्टी की सदस्यता को छह साल के लिए रद्द कर दिया गया है।
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय से 20 सितंबर को इस संबंध में एक आधिकारिक पत्र जारी किया गया। कांग्रेस कमेटी के सचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र के माध्यम से जानकारी दी कि अंबाला कैंट में कांग्रेस प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं की शिकायतों के आधार पर चित्रा सरवारा के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। शिकायतों में कहा गया था कि चित्रा पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हैं और निर्दलीय चुनाव लड़कर कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी को नुकसान पहुंचा रही हैं। जांच के बाद इन आरोपों को सही पाए जाने पर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने यह कठोर कदम उठाते हुए उनकी सदस्यता को छह साल के लिए रद्द करने का फैसला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!