Sunday, September 22, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

पानीपत शहरी विधानसभा से कौन जीतेगा MLA का ताज / प्रमोद विज या बुल्लेशाह*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पानीपत शहरी विधानसभा से कौन जीतेगा MLA का ताज / प्रमोद विज या बुल्लेशाह*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पानीपत (राजेश ओबराय) ;- शहरी विधानसभा सीट पर पूरे हरियाणा प्रदेश की नजर है। क्योंकि इस बार मुकाबला दो धुरंधरो के बीच होने जा रहा है। पिछली बार पूर्व विधायक विज शहरी सीट से इतनी आसानी से इसलिये जीत गए क्योंकि सामने कांग्रेस प्रत्याशी नया और कमजोर था। दूसरी बात भाजपा का 75 पार का भ्रम भी लोगो के सिर चढ़ कर बोल रहा था। आज की वतर्मान स्तिथि कुछ औऱ है विपरीत है। इस 2024 चुनाव में लोगो की प्रतिक्रिया यह है कि पूर्व विधायक प्रमोद विज एक बेदाग तथा शरीफ व्यक्ति हैं। आए गये की बात सुनता है। इस बात का विज को मतदान वाले दिन फायदा मिल सकता है और यही बात विज की जीत का आधार बन सकती हैं। लेकिन जो विज के खिलाफ जाती है वह यह है कि विज नगरनिगम से भ्र्ष्टाचार खत्म नही कर सके बल्कि उनके कार्यकाल में भ्र्ष्टाचार बढ़ा है। यह बात विज की राह में रोड़ा बन सकती है। यदि बात वीरेन्द्र, बुल्लेशाह की करें तो लोग कहते हैं बुल्ला राजनीति का चतुर खिलाड़ी हैं। बहुत चुनाव लड़ने का उन्हें अनुभव है ।शहरवासियों के दुःख सुख में शामिल भी होते हैं। बुल्लेशाह पर भी किसी तरह का कोई आरोप नही है। परंतु शहरवासी बुल्ले को गोलीबाज जरूर बताते है। शहरवासियों का कहना है यदि बुल्ले को पूर्व मंत्री बलबीर शाह का साथ मिल गया तो कोई ताकत उन्हें नही हरा सकती है और आज के प्रदेश में कांग्रेस की लहर भी है जो बुल्ले को जिताने में सहायक हो सकती है। पुर्व विधायिका रोहिता रेवड़ी भी चुनावी मैदान में है। लेकिन वास्तव में मुकाबला भाजपा के प्रमोद विज और कांग्रेस के बुल्लेशाह में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!