Thursday, September 19, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

भाजपा की अनदेखी से बगावत शुरू!/ MLA नापा, पूर्व MLA सुखविंदर मन्ड़ी, शमशेर खरखड़ा सहित कविता जैन के समर्थको ने भाजपा को कहा अलविदा!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भाजपा की अनदेखी से बगावत शुरू!/ MLA नापा, पूर्व MLA सुखविंदर मन्ड़ी, शमशेर खरखड़ा सहित कविता जैन के समर्थको ने भाजपा को कहा अलविदा!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- भारतीय जनता पार्टी के टिकट वितरण करते ही पार्टी में बगावत तेज हो गई है। कार्यकर्ताओं औऱ नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा देना शुरू कर दिया है। रतिया विधानसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को टिकट दिए जाने से नाराज होकर रतिया के वर्तमान विधायक लक्ष्मण नापा ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। नापा ने बुधवार देर रात को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली को अपना इस्तीफा भेज दिया।
कुछ दिनों से सुनीता दुग्गल रतिया क्षेत्र में सक्रिय हो गई थी। कार्यकर्ताओं को दुग्गल को टिकट मिलने की आहट होने पर पार्टी में विरोध के स्वर पहले से ही उठने लगे थे। बाकायदा कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर स्थानीय उम्मीदवार को ही टिकट देने की मांग की गई थी। कार्यकर्ताओं ने मौजूदा विधायक लक्ष्मण नापा, जिला अध्यक्ष बलदेव ग्रोहा और मुख्तयार बाजीगर में से किसी एक को टिकट देने की मांग की थी। कई गांवों के सरपंचों से भी लिखवाया गया है। मगर इसके बावजूद हाईकमान ने सुनीता दुग्गल को टिकट थमा दी है।
साल 2014 में आईआरएस सुनीता दुग्गल ने सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में प्रवेश किया था। साल 2014 के विधानसभा चुनाव में उन्हें रतिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बनाया गया। वह इनेलो के उम्मीदवार रविंद्र बलियाला से मात्र 453 वोटों से हार गई थी। बाद में उन्हें हरियाणा सरकार में अनुसूचित जाति विकास निगम की चेयरपर्सन बनाया गया। साल 2019 में उन्हें सिरसा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बनाया गया। उन्होंने 7,14,351 वोट लेकर 3,09,918 वोटों से तत्कालीन कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर को हराया। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया गया।
*कांग्रेस में जाएंगे MLA लक्ष्मण नापा?*
भाजपा से इस्तीफा देने के बाद लक्ष्मण नापा के कांग्रेस ज्वाइन करने की संभावना है। नापा से जुड़े लोगों के अनुसार वीरवार को दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थामेंगे। कह सकते है भाजपा की अनदेखी से पार्टी में बगावत शुरू हो गयी है। MLA नापा, पूर्व MLA सुखविंदर मन्ड़ी, शमशेर खरखड़ा सहित कविता जैन के समर्थको ने भाजपा को अलविदा कह दिया है!*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!