Sunday, September 15, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

सत्ता में रहने की चाह ने टोहाना MLA व पुर्व मंत्री बबली को बना दिया हरियाणा का पलटूराम!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सत्ता में रहने की चाह ने टोहाना MLA व पुर्व मंत्री बबली को बना दिया हरियाणा का पलटूराम!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले दल- बदल की राजनीति जारी है. दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी (जननायक जनता पार्टी) को छोड़कर विधायक देवेंद्र बबली भाजपा में शामिल हो गए। इनके साथ ही पूर्व जेल अधीक्षक सुनील सांगवान ने भी बीजेपी की सदस्यता ली है। अब विधानसभा चुनाव में यह दोनों नेता बीजेपी के लिये काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। 2014 में उन्होंने टोहाना से आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। हालांकि वह इसमें तीसरे स्थान पर रहे थे. इसके बाद कांग्रेस में शामिल हुए। टिकट नहीं मिलने पर जेजेपी का दामन थाम लिया. विधानसभा चुनाव-2019 में देवेंद्र बबली 52302 वोट के बड़े अंतर से जीतकर पहली बार विधायक बने थे। इस चुनाव में बबली ने कुल 100752 वोट हासिल किये थे।देवेंद्र सिंह बबली की राजनीतिक काफी मजबूत है। भाजपा में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिली है। जेल अधीक्षक पद से इस्तीफा देने के बाद सुनील सांगवान ने भी बीजेपी की सदस्यता ली है। सुनील सांगवान की चरखी दादरी से भाजपा से चुनाव लड़ने की उम्मीद है। हरियाणा में सर्वत्र चर्चा हो रही है कि बबली कभी कांग्रेस में चले जाते हैं। कभी कांग्रेस को उम्मीदवार को समर्थन देते है। टिकट नही मिलती दिखी तो एक बार फिर भाजपा में शामिल जो गए। हरियाणा के लोग कहने लगे गए है कि पूर्व मंत्री देविंदर बबली कही हरियाणा के पलटूराम न साबित हो जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!