करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

रामबिलास शर्मा के भाजपा अध्यक्ष बनने के सवाल पर हरियाणा CM सैनी की दो टूक, केंद्रीय नेतृत्व को अपनी राय से करा दिया है अवगत*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
रामबिलास शर्मा के भाजपा अध्यक्ष बनने के सवाल पर हरियाणा CM सैनी की दो टूक, केंद्रीय नेतृत्व को अपनी राय से करा दिया है अवगत*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
करनाल ;- हरियाणा CM ने करनाल में पत्रकारो को रामविलास शर्मा के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने की संभावना के सवाल पर कहा कि उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व को अपनी राय से अवगत करा दिया है, अब फैसला उन्हें करना है। अभय चौटाला की दिल्ली को पानी देने के बजाय एसवाईएल का पानी देने की सलाह के सवाल पर कहा कि हम दिल्ली को पूरा पानी दे रहे हैं, दिल्ली में पानी का प्रबंधन ठीक नहीं है। केजरीवाल का कार्यकाल 10 वर्ष का होने वाला है, फिर भी व्यवस्था ठीक नहीं की, भ्रष्टाचार में ही लगे रहे। समस्याओं के निदान पर ध्यान नहीं दिया।
*पहले अपने विधायकों का फ्लोर टेस्ट कराएं हुड्डा*
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के 20 जून को राज्यपाल से मिलकर फ्लोर टेस्ट कराने की संभावना के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा को अपने विधायकों का फ्लोर टेस्ट कराना चाहिए। वह प्रदेश के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। प्रदेश को मजबूत बनाने का कोई सुझाव देने की बजाय रेवड़ियां बांटना बंद करें। अभय चौटाला ने खुलकर कहा था कि करनाल में साझा प्रत्याशी उतारो और उतारा भी। कांग्रेस व आप तो साथ थे ही, अभय चौटाला, दुष्यंत चौटाला ने भी कांग्रेस का चुनाव में समर्थन किया। लेकिन करनाल ने साबित किया कि चंडीगढ़ का रास्ता तो कमल के फूल का ही है। विधायकी से त्यागपत्र के बाद रणजीत चौटाला के मंत्री बने रहने के सवाल पर सीएम ने कहा कि छह महीने तक कोई दिक्कत नहीं है। छह महीने में चुनाव लड़कर जीतना आवश्यक होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!