Friday, September 20, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

करनाल से MLA बनने के बाद हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी सरकार और संगठन में बने सुपर पावर*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
करनाल से MLA बनने के बाद हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी सरकार और संगठन में बने सुपर पावर*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- हरियाणा लोकसभा चुनाव में जिस तरह से भाजपा की फजीहत हुई है। उसका दुष्प्रभाव सिर्फ और खट्टर की लोकप्रियता पर पड़ा है। साबित हो गया है कि खट्टर की लोकप्रियता कम हुई है। लेकिन लगभग तीन महीने के अल्पकाल में ही CM नायब सैनी की लोकप्रियता का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। इसलिए शायद भाजपा आलाकमान हरियाणा में नायब सिंह सैनी को फ्री हैंड देने का मन बना चुकी है। लोकसभा चुनावों में हरियाणा में बीजेपी और कांग्रेस ने 5-5 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं करनाल सीट पर विधानसभा उपचुनाव में सीएम नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस के तरलोचन सिंह को हराया.
हरियाणा में बीजेपी इस बार कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. पिछले बार दसों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने वाली बीजेपी इस बार 5 सीटों पर ही सिमट गई. वहीं 5 सीटों पर कांग्रेस ने दमदार जीत हासिल की है। 2019 के मुकाबले बीजेपी के वोटिंग प्रतिशत में भी 11 प्रतिशत की कमी आई है. इसका मतलब है कि लोकसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री बदलने का फायदा यहां बीजेपी को मिलता दिखाई नहीं दिया.
इन पांच सीटों पर जीती बीजेपी
• करनाल सीट पूर्व सीएम और बीजेपी प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर ने बड़ी जीत दर्ज की. उन्होंने कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा को 232577 वोटों से हराया. मनोहर लाल खट्टर को 739285 और दिव्यांशु बुद्धिराजा ने 506708 वोट हासिल किए.
• कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से बीजेपी के नवीन जिंदल ने जीत दर्ज की है. उन्होंने AAP नेता सुशील गुप्ता को हराया है. वहीं इनेलो नेता अभय चौटाला यहां तीसरे नंबर पर रहे. नवीन जिंदल को 542175 वोट, सुशील गुप्ता को 513154 वोट और अभय चौटाला को महज 78708 हजार वोट मिले.
• फरीदाबाद से कृष्ण पाल गुर्जर ने जीत दर्ज की. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप हो हराया. कृष्ण पाल गुर्जर को 788569 वोट मिले तो वहीं महेंद्र प्रताप को 615655 वोट मिले.
• गुरुग्राम सीट राव इंद्रजीत सिंह ने फिर जीत दर्ज की. उन्होंने कांग्रेस के राजब्बर को 75079 वोटों से हराया. राव इंद्रजीत को 808336 वोट मिले तो वहीं राजब्बर को 733257 वोट मिले.
• वहीं महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा सीट पर चौधरी धर्मबीर सिंह ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की. उन्होंने कांग्रेस के राव दान सिंह को 41510 वोटों से हराया. धर्मबीर सिंह को 588664 और राव दान सिंह को 547154 वोट हासिल हुए.

*कांग्रेस में इनके सिर सजा जीत का सेहरा*
• रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस दीपेद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश में सबसे बड़ी जीत हासिल की. उन्होंने बीजेपी के अरविंद शर्मा को 3 लाख 45 हजार 298 वोटों से हराया. दीपेंद्र को 783578 वोट और अरविंद शर्मा को 438280 वोट मिले.
• सिरसा लोकसभा सीट पर कुमारी शैलजा ने जीत दर्ज की. उन्होंने बीजेपी के अशोक तंवर को मात दी. कुमारी शैलजा को 733823 और अशोक तंवर को 465326 वोट मिले. तंवर को 268497 वोटों से हराया.
• हिसार सीट पर कांग्रेस के जय प्रकाश ने बीजेपी के रंजीत सिंह को 63381 वोटों से हराया. जय प्रकाश को 570424 और रंजीत सिंह को 507043 वोट मिले.
•अंबाला सीट पर कांग्रेस के वरूण चौधरी ने बीजेपी की बंतो कटारिया को 49036 वोटों से हराया. वरूण चौधरी को 663657 और बंतो कटारिया को 614621 वोट मिले.
• सोनीपत लोकसभा सीट पर सतपाल ब्रह्मचारी ने बीजेपी के मोहन लाल बडोली को 21816 वोटों से हराया. सतपाल ब्रह्मचारी को 548682 और मोहन लाल बडोली को 526866 वोट मिले।
नायब सिंह सैनी भी बने विजेता
वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल विधानसभा सीट पर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी तरलोचन सिंह को हराते हुए जीत दर्ज की. नायब सिंह सैनी को 95004 वोट और तरलोचन सिंह को 53464 वोट मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!