Thursday, September 19, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

कांग्रेस MLA मोहम्मद इलियास का दावा, पांच राज्यों में बनेगी कांग्रेस पार्टी की सरकार*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कांग्रेस MLA मोहम्मद इलियास का दावा, पांच राज्यों में बनेगी कांग्रेस पार्टी की सरकार*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- पुन्हाना के विधायक मोहम्मद इलियास ने कहा कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। वे रविवार को गांव कोट में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की रीति व नीतियों से जनता दुखी है। श्री इलियास ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राहुल गाँधी की नीतियों को जन जन तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का अंहकार पांच राज्यों के नतीजों के बाद चूर चूर हो जाएगा। इलियास ने कहा कि हरियाणा में भी कांग्रेस पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान के नेतृत्व मजबूती की ओर बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!