Thursday, September 19, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

जिला पानीपत की तीन महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 14 दिन बाद तीन आरोपी गिरफ्तार*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
जिला पानीपत की तीन महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 14 दिन बाद तीन आरोपी गिरफ्तार*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पानीपत में 20 सितंबर की रात को मतलौडा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत खेतों में बने एक डेरे में चार बदमाश घुसे थे। इन्होंने यहां एक महिला की हत्या कर दी थी। उसके बाद दूसरे डेरे में जाकर तीन महिलाओं के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मतलौडा पुलिस थाना क्षेत्र में 20 सितंबर की रात तीन महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म करने व एक महिला की हत्या करने के तीन आरोपी पानीपत पुलिस के हत्थे चढ़े गए हैं। इन की तलाश में पुलिस की 21 टीमें छापामारी कर रही थी। सोनीपत की दो एसटीएफ भी इसमें लगी हुई थी। पुलिस को सोमवार रात को ये बड़ी कामयाबी मिली है। गिरफ्त में आए तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के हैं। इनको दीवाना रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया है। पुलिस ने फिलहाल इनका सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया है। इनको कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। एसपी अजीत सिंह शेखावत ने आरोपियों की गिरफ्तारी से डीजीपी को भी अवगत करवा दिया है। पुलिस ने इन पर एक लाख रुपये का इनाम भी रखा था। विदित है कि 20 सितंबर की रात को मतलौडा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत खेतों में बने एक डेरे में चार बदमाश घुसे थे। इन्होंने यहां एक महिला की हत्या कर दी थी। उसके बाद दूसरे डेरे में जाकर तीन महिलाओं के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया था। वारदात के वक्त इन बदमाशों ने महिलाओं के पतयो के हाथ पैर बांध दिए थे। वारदात को इनकी आंखों के सामने ही अंजाम दिया था। ये यहां से नकदी व सोने चांदी के जेवर भी लूट ले गए थे। इस वारदात ने पूरे प्रदेश में तहलका मचा दिया था। विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं ने भी लघु सचिवालय मे रोष प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। 27 सितंबर को प्रदेश महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया ने भी पीड़िताओं से मुलाकात कर आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया था। अब 14 दिन बाद पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसपी अजीत सिंह शेखावत इस मामले का दो बजे पत्रकार वार्ता में पटाक्षेप करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!