Friday, September 20, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

प्रवीण आत्रेय को मीडिया सचिव बंनाने पर समस्त ब्राह्मण समाज ने CM मनोहर लाल का जताया आभार*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
प्रवीण आत्रेय को मीडिया सचिव बंनाने पर समस्त ब्राह्मण समाज ने CM मनोहर लाल का जताया आभार*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
आज़ पिहोवा में ब्राह्मण समाज ने हरियाणा सरकार में मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर नगर पालिका, पिहोवा के अध्यक्ष आशीष चक्रपाणि ने समस्त ब्राह्मण समाज की ओर से मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया और कहा कि प्रवीण आत्रेय को मीडिया सचिव की ज़िम्मेदारी देकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ब्राह्मण समाज को जो सम्मान दिया है। समस्त ब्राह्मण समाज उनका आभारी हैं और यह विश्वास दिलाता है कि हम हमेशा मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भाजपा के साथ खडे़ रहेंगे। ब्राह्मण समाज छत्तीस बिरादरी को साथ लेकर यह सुनिश्चित करेगा कि हरियाणा में तीसरी बार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनेगी।
इस अवसर पर प्रवीण आत्रेय ने भी ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों तथा रामलीला नाटक क्लब का धन्यवाद करते हुए कहा कि मैं सभी साथियों के प्यार और विश्वास से अभिभूत हूं और आप से यह वचन मांगता हूं कि सभी एकजुट होकर यह सुनिश्चित करें कि हरियाणा में तीसरी बार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनेगी। प्रवीण आत्रेय ने कहा कि हरियाणा में पहली बार मनोहर लाल के रूप में एक ऐसा व्यक्ति प्रदेश का नेतृत्व कर रहा है जिसने हरियाणा एक और हरियाणवी एक के नारे को आत्मसात करते हुए गरीब, शोषित और वंचित समाज को गले लगाया। हरियाणा में छत्तीस बिरादरी को साथ लेकर एक विकासोन्मुखी सरकार दी। ब्राह्मण समाज को जो सम्मान मनोहर लाल ने दिया वह अभूतपूर्व है।
इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष राकेश पुरोहित ने भी अपने विचार रखे और कहा कि भाजपा सरकार में ब्राह्मणों को उचित सम्मान मिला। जहां पूर्व की सरकारों में समाज को हाशिए पर धकेल दिया जाता था। परन्तु मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ब्राह्मण समाज के लोगों को उचित सम्मान दिया है। इस अवसर पर दिनेश शर्मा डीसी, जयपाल कौशिक पार्षद, रविकांत कौशिक पार्षद, योगेश शर्मा पूर्व पार्षद संजय शर्मा बारू, विजय कौशिक पाऊं आदि ने भी अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!