Friday, September 20, 2024
Latest:
अपराधकरनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

पंजाब सरकार का भ्र्ष्टाचार पर बड़ा वार, 2008 बैच के सीनियर IAS अफसर व सुपरिटेंडिंग इंजीनियर को किया गिरफ्तार*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पंजाब सरकार का भ्र्ष्टाचार पर बड़ा वार, 2008 बैच के सीनियर IAS अफसर व सुपरिटेंडिंग इंजीनियर को किया गिरफ्तार*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ/मोहाली ;- पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है और इस सरकार में यहां भ्रष्टाचार को लेकर खूब शिकंजा कसा जा रहा है। चाहें वह कोई राजनीतिक नेता हो या फिर कोई सरकारी विभाग में तैनात कर्मी.. सब एक तरफ से नप रहे है। वहीं, पंजाब में भ्रष्टाचार के मामले में ताजी गिरफ्तारी एक आईएएस अफसर की हुई है| आईएएस अफसर का नाम संजय पोपली है| फिलहाल, आईएएस संजय पोपली को रिमांड पर ले लिया गया है|
बतादें कि, आईएएस संजय पोपली को बीते सोमवार की शाम विजिलेंस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया था| जहां आज उन्हें मोहाली कोर्ट में पेश किया गया। मोहाली कोर्ट से विजिलेंस को IAS संजय पोपली की 4 दिन की रिमांड मिली है। अब 25 जून को संजय पोपली को फिर से कोर्ट में पेश किया जायेगा| बतादें कि, संजय पोपली काम के बदले रिश्वत की डिमांड करते थे| वह रिश्वत लेते थे| ताजे मामले में वह सीवरेज के मामले में रिश्वत मांग रहे थे| सीवरेज के करोड़ों के एक प्रोजेक्ट में उनका कमीशन था| बतादें कि संजय पोपली 2008 बैच के आईएएस अफसर हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!