करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

कांग्रेस आलाकमान ने चरणजीत चन्नी को पंजाब चुनाव में सीएम का चेहरा किया घोषित? कांग्रेस को मिल सकता है चुनावी फायदा!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कांग्रेस आलाकमान ने चरणजीत चन्नी को पंजाब चुनाव में सीएम का चेहरा किया घोषित? कांग्रेस को मिल सकता है चुनावी फायदा!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अंदर मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर मचे घमासान पर अब विवाद थम सकता है। माना जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान की ओर से CM उम्मीदवार का नाम लगभग तय कर लिया गया है। सूत्रों का कहना है कि विधानसभा चुनाव में किसी तरह के नुकसान से बचने के लिए पार्टी आलाकमान की ओर से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नाम का ऐलान अगले कुछ दिनों में किया जा सकता है।
इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कल गुरुवार को जालंधर में कहा था कि पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे के साथ उतरेगी और पार्टी कार्यकर्ताओं से परामर्श करने के बाद जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने भी सीएम मुख्यमंत्री का नाम ऐलान करने की मांग की थी। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अगले महीने 20 फरवरी को वोटिंग होगी। सूत्रों के मुताबिक, सीएम चन्नी के 100 दिन के काम को पार्टी ने चयन का आधार बनाया है। चन्नी के आक्रामक काम की वजह से कांग्रेस की स्थिति ठीक हुई है। राहुल गांधी ने जालंधर डिजिटल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जो भी मुख्यमंत्री का चेहरा होगा, उसका वह समर्थन करेंगे। पिछले कुछ हफ्तों में, चन्नी और सिद्धू दोनों ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में घोषित किए जाने की इच्छा व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!