|| || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || भारतीय न्यूज़ वेब टीवी में आपका स्वागत है/ राष्ट्रीय ख़ोज न्यूज़ टीवी चैनल में आपका स्वागत है|| || देखिये देश- विदेश की मुख्य खबरें || ||WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || देखिये देश की ताज़ा एवं तेज तर्रार खबरें || || विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें || || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || ||

उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा प्रमुख राम रहीम को गुपचुप तरीके से दी गई पैरोल, 300 जवानों के घेरे में पहुंचाया रोहतक से गुरुग्राम*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा प्रमुख राम रहीम को गुपचुप तरीके से दी गई पैरोल, 300 जवानों के घेरे में पहुंचाया रोहतक से गुरुग्राम*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
रोहतक ;- रेप और हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा काट रहे हरियाणा के डेरा सच्चा सौदा के मुखिया गुरमीत राम रहीम को बीते दिनों एक दिन की पैरोल दी गई थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राम रहीम को 24 अक्टूबर को ही पैरोल दी गई थी, जिसकी सूचना अब बाहर आई है। डेरा प्रमुख रेप और हत्या मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद रोहतक की जेल में बंद है। सूत्रों ने बताया कि राम रहीम ने अपनी बीमार मां से मिलने के लिए एक दिन का पैरोल मांगी थी। वह गुरुगाम के एक अस्पताल में भर्ती हैं।जानकारी के अनुसार हरियाणा में सीएम मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली बीजेपी-जेजेपी की गठबंधन सरकार ने 24 अक्टूबर को राम रहीम को परोल दिलाया था। बताया जा रहा है कि राम रहीम को कड़ी सुरक्षा में रोहतक जेल से गुरुग्राम लाया गया था लेकिन सुरक्षा में लगे जवानों तक को इसकी भनक नहीं थी। सिर्फ सीएम और कुछ अधकारियों को ही इस बात की जानकारी थी।राम रहीम सिंहडेरा प्रमुख को सुनारिया जेल से गुरुग्राम अस्पताल तक भारी सुरक्षा के बीच ले जाया गया। सूत्रों का कहना है कि राम रहीम 24 अक्टूबर को शाम तक अपनी बीमार मां के साथ रहे थे। इस दौरान उनके साथ हरियाणा पुलिस की तीन टुकड़ियां तैनात रहीं। एक टुकड़ी में 80 से 100 जवान थे। डेरा चीफ को जेल से पुलिस की एक गाड़ी में लाया गया। बताया जा रहा है कि रोहतक पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था का निवेदन मिला था और 24 अक्टूबर को सुबह से लेकर शाम तक सुरक्षा उपलब्ध कराई गई थी। डेरा चीफ को जेल से पुलिस की एक गाड़ी में लाया गया जिसमें पर्दे लगे हुए थे। गुरुग्राम में पुलिस ने अस्पताल के बेसमेंट में गाड़ी पार्क की और जिस फ्लोर में उसकी मां का इलाज चल रहा था, उसे पूरा खाली करा दिया गया।बताया जा रहा है कि हरियाणा के कुछ वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों को ही इसकी जानकारी थी। इससे पहले भी राम रहीम को पेरोल देने की बातें सामने आई थी। हालांकि तब सरकार ने पेरोल देने से इनकार कर दिया था, लेकिन अब पेरोल देने के तरीके पर सवाल उठ रह हैं।रोहतक एसपी राहुल शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि हमे जेल सुपरिंटेंडेंट से राम रहीम के गुरुग्राम दौरे के लिए सुरक्षा व्यवस्था का निवेदन मिला था। हमने 24 अक्टूबर को सुबह से लेकर शाम ढलने तक सुरक्षा उपलब्ध कराई थी। सब कुछ शांति से हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!