|| || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || भारतीय न्यूज़ वेब टीवी में आपका स्वागत है/ राष्ट्रीय ख़ोज न्यूज़ टीवी चैनल में आपका स्वागत है|| || देखिये देश- विदेश की मुख्य खबरें || ||WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || देखिये देश की ताज़ा एवं तेज तर्रार खबरें || || विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें || || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || ||

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय की इकाई ने पुलिस फ्लैग डे सप्ताह का किया आयोजन ;- उप कमांडेंट शिंगारा राम*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय की इकाई ने पुलिस फ्लैग डे सप्ताह का किया आयोजन ;- उप कमांडेंट शिंगारा राम*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- दिनांक 21 अक्टूबर 2020 से 31 अक्टूबर 2020 तक केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की इकाई पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय में पुलिस फ्लैग डे सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत इकाई में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इन्हीं कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 30 अक्टूबर 2020 को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के शहीद निरीक्षक काबुल सिंह जो दिनांक 20 जुलाई 1992 को ड्यूटी के दौरान श्रीनगर में एक बम ब्लास्ट में शहीद हो गए थे। उनके परिवार के सदस्यों को बुलाकर सम्मानित किया गया एवं शहीद निरीक्षक काबुल सिंह को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की इकाई पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय के बल सदस्यों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई उप कमांडेंट श्री शिंगारा राम द्वारा उपस्थित बल सदस्यों एवं शहीद निरीक्षक काबुल सिंह के परिवार जन को शहीद काबुल सिंह के द्वारा कर्तव्य के दौरान प्राप्त उपलब्धियों एवं साहसिक कार्यों के बारे में अवगत कराया गया ,कार्यक्रम के अंत में शहीद निरीक्षक काबुल सिंह की पत्नी श्रीमती सोमी रानी को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की इकाई पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय की तरफ से एक मोमेंटो भेंट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!