Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u122156564/domains/bhartiyanews.in/public_html/wp-content/themes/colormag/colormag.template#template on line 43
|| || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || भारतीय न्यूज़ वेब टीवी में आपका स्वागत है/ राष्ट्रीय ख़ोज न्यूज़ टीवी चैनल में आपका स्वागत है|| || देखिये देश- विदेश की मुख्य खबरें || ||WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || देखिये देश की ताज़ा एवं तेज तर्रार खबरें || || विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें || || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || ||

बरोदा के लोग इनेलो उम्मीदवार को भारी मतों से विजयी बनाने का मन बना चुके हैं :- अभय सिंह चौटाला*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
बरोदा के लोग इनेलो उम्मीदवार को भारी मतों से विजयी बनाने का मन बना चुके हैं :- अभय सिंह चौटाला*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़/गोहाना ;- इंडियन नेशनल लोकदल ने शुक्रवार को पूर्व में 2019 का बरोदा विधानसभा चुनाव लड़ चुके जोगिन्द्र मलिक को अपना प्रत्याशी घोषित किया। इनेलो प्रत्याशी जोगिन्द्र मलिक ने पार्टी के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी, पूर्व विधायक राम कुमार सैनी, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र छिकारा समेत अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया। बरोदा उपचुनाव प्रत्याशी की घोषणा करते हुए इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि बरोदा हलके के लोग इनेलो उम्मीदवार को भारी मतों से विजयी बनाने का मन बना चुके हैं। जोगिंद्र मलिक को दोबारा टिकट देकर ये साबित किया है कि इनेलो हमेशा अपने कर्मठ कार्यकर्ताओं को आगे लेकर चलने वाली पार्टी रही है। हमने भाजपा और कांग्रेस की तरह कभी भी मौकापरस्ती की राजनीति नहीं की है, इसलिए हमेशा अपने जान से भी ज्यादा प्यारे कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा इनेलो का एक-एक कार्यकर्ता अपने आप को चौधरी औम प्रकाश चौटाला समझ कर चुनाव में जुट जाएं। इनेलो नेता ने बताया कि पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने के लिए चौधरी औम प्रकाश चौटाला स्वयं 23 अक्तूबर को बरोदा हलके के लोगों के बीच आएंगे और 30 अक्तूबर तक हलके के सभी 54 गांवों में लोगों से रूबरू होंगे। उन्होंने कहा कि बरोदा का यह उपचुनाव साबित कर देगा कि किसान विरोधी भाजपा और कांग्रेस दोनों ने हमेशा लोगों को बरगला कर वोट हासिल किए हैं और जनता की भलाई से इन्हें कोई सरोकार नहीं है। बरोदा हलके की जनता भाजपा गठबंधन सरकार और कांग्रेस के उम्मीदवारों की जमानत जब्त करवा कर इनेलो के उम्मीदवार को भारी मतों से जितवा कर भेजेगी। उन्होंने कहा कि इनेलो ताऊ देवी लाल का लगाया हुआ पौधा है जो हमेशा उनकी जनकल्याणकारी नीतियों का अनुसरण करती रही है। आने वाला समय अब केवल किसानों और कमेरों की आवाज को बुलंद करने वाली पार्टी का है और इनेलो ही एकमात्र पार्टी है जो किसान, मजदूर और कमेरों के हक की आवाज को हमेशा बुलंद करती रही है। उन्होंने कहा कि यह तो जग जाहिर है कि भाजपा हमेशा से ही पूंजीपतियों की पार्टी रही है और इनका एकमात्र उद्देश्य रहा है कि कैसे झूठ बोल कर लोगों को ठगा जाए और लूटा जाए। पहले दस साल कांग्रेस ने लूटा और अब पिछले छह साल से भाजपा जनता को लूट रही है। बरोदा की जनता इस उपचुनाव में यह साबित कर देगी जो झूठ की राजनीति करने वाले लोग हैं उनकी काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ा करती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/u122156564/domains/bhartiyanews.in/public_html/wp-content/plugins/cardoza-facebook-like-box/cardoza_facebook_like_box.php on line 924
error: Content is protected !!