|| || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || भारतीय न्यूज़ वेब टीवी में आपका स्वागत है/ राष्ट्रीय ख़ोज न्यूज़ टीवी चैनल में आपका स्वागत है|| || देखिये देश- विदेश की मुख्य खबरें || ||WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || देखिये देश की ताज़ा एवं तेज तर्रार खबरें || || विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें || || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || ||

जनता की सुविधा के लिये हरियाणा में खुलेगें पांच नए पुलिस थाने*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
जनता की सुविधा के लिये हरियाणा में खुलेगें पांच नए पुलिस थाने*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा सरकार ने प्रदेष में कानून व्यवस्था को और मजबूत कर प्रभावी ढंग से अपराध से निपटने के लिए अंबाला रेंज में मौजूदा पुलिस चैकियों को अपग्रेड कर पांच नए पुलिस थाने स्थापित करने का निर्णय लिया है।
पुलिस महानिदेशक, श्री मनोज यादव ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने अंबाला रेंज के पांच पुलिस चैकियों को पुलिस स्टेशनों में अपग्रेड करने के लिए गृह विभाग के एक प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है।
ये नए पुलिस थाने गांधी नगर, यमुनानगर, सेक्टर-9 अंबाला, कृष्णा गेट, थानेसर, कुरुक्षेत्र, सिटी पिहोवा, कुरुक्षेत्र और सेक्टर -17, हुडा, जगाधरी, यमुनानगर में स्थापित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नए पुलिस थानों के लिए 331 पदों को भी मंजूरी प्रदान की है, जिस पर 14 करोड़ 48 लाख रुपये से अधिक का वार्षिक व्यय होगा। प्रत्येक पुलिस स्टेशन में निरीक्षकों के पांच पद, 12 उप-निरीक्षक, 24 सहायक उप निरीक्षक, 54 हेड कांस्टेबल, 216 कांस्टेबल और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी होंगे।
डीजीपी ने अंबाला रेंज में नए पुलिस स्टेशनों के लिए सहमति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि इससे जनसंख्या वृद्धि और तेजी से बढते शहरीकरण के मद्देनजर प्रदेष विषेषकर अंबाला रेंज में कानून और व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!