Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u122156564/domains/bhartiyanews.in/public_html/wp-content/themes/colormag/colormag.template#template on line 43
|| || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || भारतीय न्यूज़ वेब टीवी में आपका स्वागत है/ राष्ट्रीय ख़ोज न्यूज़ टीवी चैनल में आपका स्वागत है|| || देखिये देश- विदेश की मुख्य खबरें || ||WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || देखिये देश की ताज़ा एवं तेज तर्रार खबरें || || विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें || || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || ||

वाई.एस.जगन मोहन रेड्डी ने कहा उनके मंत्रिमंडल में पांच होंगे उप मुख्यमंत्री*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
वाई.एस.जगन मोहन रेड्डी ने कहा उनके मंत्रिमंडल में पांच होंगे उप मुख्यमंत्री*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
दिल्ली ;- आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस.जगन मोहन रेड्डी ने शुक्रवार को कहा कि उनके मंत्रिमंडल में पांच उप मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने शुक्रवार को वाईएसआर कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों को संबोधित करने के दौरान इसकी घोषणा की। रेड्डी ने यह घोषणा मंत्रिमंडल विस्तार से एक दिन पहले की है।
जगन रेड्डी ने 30 मई को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके उप मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक व कापू समुदायों से होंगे। पार्टी सूत्रों ने कहा कि इस कदम का मकसद प्रमुख सामाजिक समूहों को उचित प्रतिनिधित्व देना है। यह राज्य में अब तक सबसे ज्यादा उप मुख्यमंत्रियों की संख्या होगी। जगन रेड्डी के पूर्ववर्ती एन.चंद्रबाबू नायडू के मंत्रिमंडल में दो उप मुख्यमंत्री थे। वाईएसआरसीपी प्रमुख ने विधायक दल की बैठक में कहा कि वह 25 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल करेंगे। उन्होंने घोषणा की कि इसमें से आधे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक समुदाय के होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि नए मंत्रियों को मौका देने के लिए ढाई साल बाद कैबिनेट में फेरबदल होगा। मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह वेलागपुडी राज्य सचिवालय के निकट शनिवार को सुबह 11.49 बजे होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/u122156564/domains/bhartiyanews.in/public_html/wp-content/plugins/cardoza-facebook-like-box/cardoza_facebook_like_box.php on line 924
error: Content is protected !!