Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u122156564/domains/bhartiyanews.in/public_html/wp-content/themes/colormag/colormag.template#template on line 43
|| || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || भारतीय न्यूज़ वेब टीवी में आपका स्वागत है/ राष्ट्रीय ख़ोज न्यूज़ टीवी चैनल में आपका स्वागत है|| || देखिये देश- विदेश की मुख्य खबरें || ||WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || देखिये देश की ताज़ा एवं तेज तर्रार खबरें || || विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें || || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || ||

विद्वान ज्योतिषी द्वारा तैयार आज का भाग्य राशिफल*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
विद्वान ज्योतिषी द्वारा तैयार आज का भाग्य राशिफल*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- मेष – अपने पराक्रम से कोई बड़ा कार्य कर पा सकते हैं। स्वयं पर विश्वास कर भरपूर प्रयास करें। धन प्राप्ति सुगम होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। निवेश से मनोनुकूल लाभ होगा।

वृष – फालतू खर्च होगा। नेत्र पीड़ा हो सकती है। घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। प्रमाद न करें।

मिथुन – शारीरिक कष्ट की आशंका है। कीमती वस्तुएं गुम हो सकती हैं। विवाद में हिस्सा न लें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। किसी बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है।

कर्क —-किसी बड़े खर्च के होने की संभावना है। किसी भी तरह की बहस में हिस्सा न लें। किसी भी अपरिचित की बातों में न आएं। पुराना रोग उभर सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। शत्रु शांत रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम न लें।

सिंह —-ऐश्वर्य के साधनों की प्राप्ति पर व्यय हो सकता है। पुरानी लेनदारी वसूल होगी। किसी व्यावसायिक यात्रा की योजना बन सकती है। निवेश से लाभ होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नए काम मिलेंगे। उत्साह बना रहेगा। बाहरी सहयोग मिलेगा।

कन्या—- घर-बाहर प्रसन्नता व उत्साह से कार्य कर पाएंगे। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। नए काम मिलेंगे, प्रयास करें। विरोध होगा। प्रमाद न करें।

तुला— पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। विवेक का प्रयोग करें। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। शारीरिक कष्ट की आशंका है। अज्ञात भय रहेगा। जल्दबाजी न करें।

वृश्चिक—- स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी अनहोनी की आशंका रह सकती है। कुसंगति से हानि होगी, बचें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी विवाद में भाग न लें। किसी के उकसाने में न आएं, धैर्य रखें।

धनु —शत्रुभय रहेगा किंतु शत्रु शांत‍ रहेंगे। चोट व रोग से बचें। स्वाभिमान को चोट पहुंचे, ऐसा कार्य न करें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। सरकारी दफ्तरों में अटके कार्य पूर्ण होंगे। रोजगार में वृद्धि मनोनुकल होगी।

मकर —–वाणी में हल्के हंसी-मजाक करने से बचें। शत्रुओं का पराभव होगा। सुख के साधन जुटेंगे। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। कोई बाधा संभव है। निवेश से लाभ होगा।

कुंभ —-किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। परीक्षा व साक्षात्कार इत्यादि में सफलता प्राप्त होगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। संगीत इत्यादि में रुचि रहेगी। प्रमाद न करें।

मीन —-मेहनत अधिक व लाभ में कमी होगी। बनते काम बिगड़ सकते हैं। किसी बुरी खबर के मिलने से खिन्नता रहेगी। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। आय में कमी होगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी बिलकुल न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/u122156564/domains/bhartiyanews.in/public_html/wp-content/plugins/cardoza-facebook-like-box/cardoza_facebook_like_box.php on line 924
error: Content is protected !!