Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u122156564/domains/bhartiyanews.in/public_html/wp-content/themes/colormag/colormag.template#template on line 43
|| || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || भारतीय न्यूज़ वेब टीवी में आपका स्वागत है/ राष्ट्रीय ख़ोज न्यूज़ टीवी चैनल में आपका स्वागत है|| || देखिये देश- विदेश की मुख्य खबरें || ||WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || देखिये देश की ताज़ा एवं तेज तर्रार खबरें || || विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें || || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || ||

महिला आयोग का कड़ा आदेश, ऐश्वर्या राय से माफी मांगें विवेक ओबराय, नहीं तो होगी कानूनी कार्रवाई*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
महिला आयोग का कड़ा आदेश, ऐश्वर्या राय से माफी मांगें विवेक ओबराय, नहीं तो होगी कानूनी कार्रवाई*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
दिल्ली ;- राष्ट्रीय महिला आयोग ने एग्जिट पोल से जोड़ते हुए एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की तस्वीरों वाला विवादित ट्विटर करने को लेकर विवेक ओबेरॉय को नोटिस जारी किया है। आयोग ने विवेक ओबेरॉय से इस पर जवाब मांगा है। महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा है कि विवेक ने जो किया है, वो उस पर माफी मांगे। अगर वो माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का सहारा लिया जाएगा।
रेखा शर्मा ने कहा है, विवेक ओबेरॉय का ट्वीट पूरी तरह घटिया, अप्रिय और एक महिला की छवि को खराब करने वाला है। हम चाहते हैं विवेक ओबेरॉय सोशल मीडिया पर माफी मांगे। साथ ही वो व्यक्तिगत रूप से भी संबंधित व्यक्ति से माफी मांगे, जिनको लेकर उन्होंने ट्वीट किया है। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो हम देखेंगे कि क्या कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं। कानून के तहत हम उनके खिलाफ केस करेंगे। रेखा शर्मा ने कहा कि हमने ट्विटर को भी तुरंत विवादित ट्वीट को हटाने के लिए लिखा है। महाराष्ट्र महिला आयोग ने भी विवेक ओबेरॉय के इस आपत्तिजनक् ट्वीट के लिए सरकार से कड़ा एक्शन लेने की मांग की है। इसके साथ ही राज्य महिला आयोग ने एक्टर के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया है। रविवार शाम को लोकसभा चुनावों के एग्जिट पोल आने के बाद विवेक ओबेरॉय ने एक ट्वीट किया। इसमें ऐश्वर्या राय को सलमान खान, विवेक ओबेरॉय और अभिषेक बच्चन के साथ दिखाया गया है। इसमें लिखा है, ओपिनियन पोल, एग्जिट पोल, नतीजे।
विवेक ओबेरॉय के ट्वीट पर महाराष्ट्र की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने कहा है कि इस हरकत के लिए विवेक को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। ये बेहद ही नीचता का काम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/u122156564/domains/bhartiyanews.in/public_html/wp-content/plugins/cardoza-facebook-like-box/cardoza_facebook_like_box.php on line 924
error: Content is protected !!