|| || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || भारतीय न्यूज़ वेब टीवी में आपका स्वागत है/ राष्ट्रीय ख़ोज न्यूज़ टीवी चैनल में आपका स्वागत है|| || देखिये देश- विदेश की मुख्य खबरें || ||WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || देखिये देश की ताज़ा एवं तेज तर्रार खबरें || || विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें || || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || ||

*लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद हरियाणा सरकार प्रशासन में करेगी बड़ा फेरबदल!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद हरियाणा सरकार प्रशासन में करेगी बड़ा फेरबदल!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के कुछ महीनों के बाद ही हरियाणा में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इसलिए हरियाणा सरकार प्रदेश में ईमानदारी से चुनाव कराने के लिए और अपने चहेते अधिकारियों को प्रशासन में अहम पदों पर लगाने के लिए प्रशासन में भारी फेरबदल कर सकती है। दूसरा फेरबदल करने का मुख्य कारण यह भी है की अभी पिछले सप्ताह हरियाणा में भारी संख्या में एचसीएस अधिकारियों को पदोन्नति देकर आईएएस बनाया गया है। सम्भवतः आईएएस की प्रमोशन के बाद एचसीएस अधिकारी वर्तमान पद पर काम नहीं कर सकते है। सूत्रों की मानें तो प्रदेश सरकार ने तबादले एवं नियुक्ति करने के लिए अभी से मंथन शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार कई जिलों के डीसी व एसपी भी बदले जा सकते हैं और बहुत से विभागों के मुखिया को भी इधर से उधर किया जा सकता है। इस फेरबदल से पदोन्नत हुए अधिकारियों को यथास्थिति नियुक्ति भी मिल जाएगी और सरकार अपने चहेतों को मनचाहे पदों पर बिठाने में कामयाब भी हो जाएगी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!