Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u122156564/domains/bhartiyanews.in/public_html/wp-content/themes/colormag/colormag.template#template on line 43
|| || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || भारतीय न्यूज़ वेब टीवी में आपका स्वागत है/ राष्ट्रीय ख़ोज न्यूज़ टीवी चैनल में आपका स्वागत है|| || देखिये देश- विदेश की मुख्य खबरें || ||WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || देखिये देश की ताज़ा एवं तेज तर्रार खबरें || || विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें || || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || ||

सीएम मनोहर लाल ने लोकतंत्र के महायज्ञ में आहुति के लिए मतदाताओं का जताया आभार*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सीएम मनोहर लाल ने लोकतंत्र के महायज्ञ में आहुति के लिए मतदाताओं का जताया आभार*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- रविवार को आम चुनाव के छठे चरण में सम्पन्न हुए हरियाणा की सभी 10 सीटों के मतदान पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के प्रत्येक मतदाता का लोकतंत्र के महायज्ञ में आहुति डालने के लिए आभार जताया है। यही नहीं मतदान प्रक्रिया में डयूटी देने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को बधाई दी।
देर शाम प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि देश को प्रगति पथ पर अग्रसर करने तथा सशक्त बनाने में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनाव की अहम भूमिका होती है। इस कड़ी में रविवार को प्रत्येक नागरिक द्वारा मतदान प्रक्रिया में कड़ी धूप, लम्बी लाइन के बावजूद दृढ़ इच्छा-शक्ति के साथ मतदान करने पर आभार जताया है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग जन, महिला वर्ग, बुजुर्गों के साथ-साथ प्रथम बार मतदान करने युवक-युवतियों के जोश और उत्साह लोकतंत्र की खूबसूरती को दर्शाता है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने वाले अधिकारी, कर्मचारी, मतदान केंद्र स्तर तक पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारी, जवानों को भी शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/u122156564/domains/bhartiyanews.in/public_html/wp-content/plugins/cardoza-facebook-like-box/cardoza_facebook_like_box.php on line 924
error: Content is protected !!