|| || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || भारतीय न्यूज़ वेब टीवी में आपका स्वागत है/ राष्ट्रीय ख़ोज न्यूज़ टीवी चैनल में आपका स्वागत है|| || देखिये देश- विदेश की मुख्य खबरें || ||WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || देखिये देश की ताज़ा एवं तेज तर्रार खबरें || || विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें || || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || ||

राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के दौरे से हरियाणा कांग्रेस को मिलेगी मजबूती*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के दौरे से हरियाणा कांग्रेस को मिलेगी मजबूती*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नए जोश का रक्तसंचार हो रहा है क्योंकि उनके नेता राहुल गांधी औऱ राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हरियाणा लोकसभा चुनावों में प्रचार करने आने वाली है।हरियाणा में ज्यो-ज्यों चुनाव प्रचार में तेजी आ रही है, त्यों-त्यों कांग्रेस का ग्राफ ऊपर उठता जा रहा है और भाजपा का ग्राफ नीचे गिरता जा रहा है। हरियाणा कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि हिसार को छोडकर प्रदेश की लगभग सभी सीटों पर कांग्रेस व भाजपा में सीधी टक्कर है। उन्होंने कहा हमारे आंकलन अनुसार कांग्रेस का पलडा भारी है। जिस तरह प्रदेश के हर लोकसभा क्षेत्र में जनाधार वाले पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री व नेता कांग्रेस में शामिल हो रहे है, वह हरियाणा के बदलते राजनीतिक परिदृश्य का साफ संकेत है। उन्होंने कहा अब यह साफ होता जा रहा है कि प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में व भाजपा के खिलाफ जबरदस्त करंट है। कांग्रसियों ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की 4 मई को गुडग़ांव, 6 मई को भिवानी व 9 मई को रोहतक में चुनावी सभाएं कांग्रेस के पक्ष में जोरदार समर्थन की लहर पैदा करेगी। वहीं प्रियंका गांधी के 7 मई को हिसार दौरे व सिरसा, अम्बाला व फरीदाबाद के रोड़ शो कांग्रेस को और अधिक ताकत प्रदान करेंगे। राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के दौरे से कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं में एक नया उत्साह पैदा होगा जो कांग्रेस के लिए सकारात्मक परिणाम लायेगा। ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेसजन एकजुटता के साथ कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में जो मेहनत कर रहे है, उससे कांग्रेस में एक नया जोश उत्पन्न हुआ है। ने दावा किया कि 12 मई को हरियाणा के मतदाता कांग्रेस को सत्ता में लाने व भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए मतदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!