Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u122156564/domains/bhartiyanews.in/public_html/wp-content/themes/colormag/colormag.template#template on line 43
|| || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || भारतीय न्यूज़ वेब टीवी में आपका स्वागत है/ राष्ट्रीय ख़ोज न्यूज़ टीवी चैनल में आपका स्वागत है|| || देखिये देश- विदेश की मुख्य खबरें || ||WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || देखिये देश की ताज़ा एवं तेज तर्रार खबरें || || विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें || || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || ||

CBSE Board: डिक्लेयर हुआ 12वीं का रिजल्ट, 83.4% विद्यार्थी हुए पास लड़कियों ने मारी बाजी*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
CBSE Board: डिक्लेयर हुआ 12वीं का रिजल्ट, 83.4% विद्यार्थी हुए पास
लड़कियों ने मारी बाजी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- सीबीएसई बोर्ड में DPS गाजियाबाद की छात्रा हंशिका शुक्ला के साथ करिश्मा अरोड़ा ने किया टॉप, दोनों ने 500 में से 499 अंक किये हासिल

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है| इस बार परीक्षा में 83.4 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं|वहीं इस बार लड़कियों ने एक बार फिर से बाजी मारी है| सीबीएसई के अनुसार इस बार की परीक्षा में 88.7 प्रतिशत लड़कियां सफल हुई हैं। वहीं 79.5 प्रतिशत लड़के सफल हुए हैं। साथ ही 83.3% ट्रांसजेंडर पास हुए हैै।

इस साल ये रहे सीबीएसई बोर्ड के 12वीं टॉपर …..

सीबीएसई बोर्ड में हंशिका शुक्ला और करिश्मा अरोड़ा ने टॉप किया है| हंसिका सीबीएसई गाजियाबाद की छात्रा रहीं हैं| जबकि करिश्मा अरोड़ा मुजफ्फरनगर से संबंध रखती है| दोनों के ही 500 में से 499 अंक अर्जित किये हैं| .

सीबीएसई बोर्ड 12वीं में त्रिवेंद्रम First, चेन्नई Second, दिल्ली 3rd….

सभी जोन के नतीजे एक साथ घोषित किए गए हैं। 98.2% पास प्रतिशत के साथ त्रिवेंद्रम जोन का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा है। वहीं चेन्नई में पास प्रतिशत 92.93% रहा है। दिल्ली की बात करें तो यहां पास प्रतिशत 91.87% है।

बतादे कि इस साल सीबीएसई बोर्ड में 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 3 अप्रैल तक आयोजित की गईं थीं|इस साल करीब 13 लाख छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल हुए थे।

कैसे देखें सीबीएसई 12वीं का रिजल्‍ट…..

सीबीएसई 12वीं रिजल्‍ट 2019 घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in, cbseresults.nic.in पर सीबीएसई 12वीं परिणाम 2019 देख सकते हैं। स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट (CBSE Board 10th, 12th Result) देखने के लिए रोल नंबर सबमिट करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/u122156564/domains/bhartiyanews.in/public_html/wp-content/plugins/cardoza-facebook-like-box/cardoza_facebook_like_box.php on line 924
error: Content is protected !!