Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u122156564/domains/bhartiyanews.in/public_html/wp-content/themes/colormag/colormag.template#template on line 43
|| || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || भारतीय न्यूज़ वेब टीवी में आपका स्वागत है/ राष्ट्रीय ख़ोज न्यूज़ टीवी चैनल में आपका स्वागत है|| || देखिये देश- विदेश की मुख्य खबरें || ||WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || देखिये देश की ताज़ा एवं तेज तर्रार खबरें || || विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें || || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || ||

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का आरोप, भाजपा हमारे विधायक को करोड़ो में खरीदने को तैयार!

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का आरोप, भाजपा हमारे विधायक को करोड़ो में खरीदने को तैयार!
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
दिल्ली ;- दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी हमारे विधायकों को लालच देकर तोड़ना चाहती है। दिल्ली में 12 मई को लोकसभा चुनाव होने हैं इससे पहले ही आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाकर सनसनी मचा दी है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने उनके सात विधायकों को खरीदने का प्रयास किया है। मनीष सिसोदिया ने आगे कहा कि उन्हें दस दस करोड़ रुपये में खरीदने की कोशिश की है। इसके अलावा उन्हें और लोभ भी दिए गए हैं। सिसोदिया का आरोप है कि भाजपा जब दिल्ली में हारती दिख रही है तो इस तरह से चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। इसलिए हम भाजपा से कहना चाहते हैं कि वह इस तरह की कोशिश न करे। सिसोदिया ने ये आरोप भी लगाया कि पहले भी भाजपा ने इस तरह की कोशिश की हैं। जनता उन्हें मुहतोड़ जवाब देगी। सवाल पूछे जाने पर सिसोदिया ने दावा करते हुए कहा कि उनके पास सुबूत हैं, जो हम समय आने पर ही दिखाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/u122156564/domains/bhartiyanews.in/public_html/wp-content/plugins/cardoza-facebook-like-box/cardoza_facebook_like_box.php on line 924
error: Content is protected !!