|| || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || भारतीय न्यूज़ वेब टीवी में आपका स्वागत है/ राष्ट्रीय ख़ोज न्यूज़ टीवी चैनल में आपका स्वागत है|| || देखिये देश- विदेश की मुख्य खबरें || ||WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || देखिये देश की ताज़ा एवं तेज तर्रार खबरें || || विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें || || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || ||

50 फुट ऊपर से गिरे आदमी की जान सुरक्षित*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
50 फुट ऊपर से गिरे आदमी की जान सुरक्षित*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- चंडीगढ़ के सेक्टर -23 में एक युवक 50 फीट ऊंची छत से नीचे गिर गया। वहीँ ये किसी चमत्कार से कम नहीं कि युवक 50 फीट ऊंची छत से नीचे गिरा फिर भी उसकी जान बच गई। हालांकि युवक को चोटें जरूर आई हैं लेकिन उसकी जान बच गई है| बताया जाता है कि युवक के जबड़े पर गहरी चोट आई है। जिसके चलते युवक का सेक्टर-16 अस्पताल में इलाज जारी है।युवक का नाम अतुल(25) बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पता चला कि युवक सोमवार को पंजाब के माछीबाड़ा से चंडीगढ़ सेक्टर-23 अपने दोस्त वैभव के पास आया था| जहां वैभव ने अतुल को अपने घर में ही रोक लिया। जिसके बाद दोनों ने रात को डिनर किया और छत पर लेटने चले गए। जब अतुल अल सुबह करीब 4 बजे बाथरूम जाने के लिए उठा तो अचानक से उसका पैर स्लिप हो गया और सीधे छत से नीचे जा गिरा।अतुल के नीचे गिरते ही जोरदार आवाज हुई। आवाज सुनकर लोगों ने और वैभव ने देखा तो अतुल छत से नीचे गिरा पड़ा हुआ था। यह देखते ही हड़कंप मच गया| सूचना पुलिस को दी गई| सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अतुल को फौरन सेक्टर -16 के अस्पताल में भर्ती कराया| जहां अतुल का उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!