Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u122156564/domains/bhartiyanews.in/public_html/wp-content/themes/colormag/colormag.template#template on line 43
|| || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || भारतीय न्यूज़ वेब टीवी में आपका स्वागत है/ राष्ट्रीय ख़ोज न्यूज़ टीवी चैनल में आपका स्वागत है|| || देखिये देश- विदेश की मुख्य खबरें || ||WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || देखिये देश की ताज़ा एवं तेज तर्रार खबरें || || विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें || || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || ||

कर्णनगरी के नाम से मशहूर करनाल लोकसभा क्षेत्र को भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया से बंधी उम्मीद!

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कर्णनगरी के नाम से मशहूर करनाल लोकसभा क्षेत्र को भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया से बंधी उम्मीद!
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
करनाल ;- लोकसभा के चुनावी शोर में असली मुद्दे मानो छिपते जा रहे हैं। विकास के मुद्दे पर करनाल लोकसभा और विधानसभा को हमेशा नेताओं द्वारा छला जाता रहा है। इस बार भी लोकसभा चुनावों में जनहित के मुद्दे चुनावी शौर के बीच खोते जा रहे हैं। पिछले दो दशक से करनाल लोकसभा चुनावों में करनाल में घरेलू हवाई अड्डा, मैडीकल यूनीवर्सिटी, उच्च् स्तरीय रेलवे सुविधाएं,सुविधा विहीन कल्पना चावला मैडकील कालेज,रोजगार को लेकर मुद्दे उठते रहे हैं। जीटी रोड पर बसा विकसित जिले करनाल में पिछले सात दशक में ना तो कोई बड़ा सरकारी रोजगार का प्राजेक्ट मिला। और ना ही करनाल को हवाई अड्डा मिला है। एनसीआर में होने के बावजूद मिलने वाली सुविधाओं में करनाल अब तक पीछे रहा हैं। पिछले पाँच दशक से करनाल इस लिए उपेक्षित रहा कि यहां पर चौधर नहीं रही थी। क्योंकि हमेशा हरियाणा में सत्ता का केंद्र रोहतक भिवानी, हिसार और सिरसा रहा है।

अब जब करनाल को अपना मुख्यमंत्री मिला तो भी करनाल हिसार भिवानी ओर रोहतक जैसी तरक्की नही कर पाया। क्योंकि मुख्यमंत्री खट्टर सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ पूरे पांच साल तक करनाल में ध्यान केंद्रित नही कर सके क्योंकि उन्होंने पूरे हरियाणा पर ध्यान केंद्रित किया था। करनाल को केंद्र में ग्रह राज्य मंत्री मिला लेकिन करनाल को केंद्र की परियोजनाएं नहीं मिलीं। पहले यहां के पूर्व सासंद डा. अरविंद शर्मा इस बहाने को लेकर सामने आते रहे कि मुख्यमंत्री से नहीं पटती हैं। पिछले पांच साल में भी सासंद अश्वनी चौपड़ा की सीएम से नहीं पटीं और करनाल को इसकी सजा भुगतनी पड़ी। इतना कुछ होने के बाद पहली बार करनाल की जनता को भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया से विकास की उम्मीद बनी है। करनाल लोकसभा क्षेत्र के लोगो से जब राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़ की टीम ने बात की तो अधिकतर लोगों का कहना है कांग्रेस के उम्मीदवार कुलदीप शर्मा करनाल के रहने वाले है इनके पिता जी भी करनाल से सांसद रहे थे कुलदीप शर्मा हरियाणा सरकार में स्पीकर रहते भी करनाल का विकास नही करा पाए। भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया नोजवान है इसलिए युवाओं को इनसे बहुत ज्यादा उम्मीद है की यह करनाल लोकसभा क्षेत्र का विकास करवाने के साथ युवाओं के उज्जवल भविष्य पर भी साथ देंगे। इससे लगता है कि मतदाताओं का रुझान संजय भाटिया की तरफ जाता दिखाई दे रहा है। इन सब बातों के बावजूद भी करनाल लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस और भाजपा में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/u122156564/domains/bhartiyanews.in/public_html/wp-content/plugins/cardoza-facebook-like-box/cardoza_facebook_like_box.php on line 924
error: Content is protected !!