|| || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || भारतीय न्यूज़ वेब टीवी में आपका स्वागत है/ राष्ट्रीय ख़ोज न्यूज़ टीवी चैनल में आपका स्वागत है|| || देखिये देश- विदेश की मुख्य खबरें || ||WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || देखिये देश की ताज़ा एवं तेज तर्रार खबरें || || विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें || || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || ||

अबकी बार-पांच लाख पार’ के नारों के बीच यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने भरा नामांकन* 

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
अबकी बार-पांच लाख पार’ के नारों के बीच यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने भरा नामांकन* 
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
लखनऊ ;- ‘अबकी बार-पांच लाख पार’ तथा ‘पांचवीं बार-पांच लाख के पार’ के गगनभेदी नारों के बीच यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी जी ने रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से 2019 के चुनाव के लिए नामांकन किया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी , भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राबर्ट वाड्रा एवं उनके दोनों बच्चे भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। भुएमऊ गेस्ट हाउस से निकलकर स्व0 गया प्रसाद शुक्ला जी के घर पर (कांग्रेस केन्द्रीय कार्यालय) पहुंचकर सम्पूर्ण विधि-विधान से हवन एवं पूजन किया, जिसमें आदरणीया सोनिया गांधी जी के साथ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राबर्ट वाड्रा जी ने भी पूजन अर्चन किया। इसके उपरान्त नामांकन करने के लिए कलेक्ट्रेट, रायबरेली के लिए ऐतिहासिक जुलूस के साथ प्रस्थान किया।
सोनिया गांधी के नामांकन में जन सैलाब उमड़ पड़ा, जिसमंे सभी आयु वर्ग के लोग सम्मिलित रहे। जुलूस में विशेषकर महिलाओं की उपस्थिति ने यह दर्शाया कि वे रायबरेली की जनता के दिलों पर राज करती हैं। नामांकन जुलूस के दौरान ढोल नगाड़ों की थाप पर जोश एवं जुनून के साथ अहलादित हो नृत्य करतीं महिलाएं उत्साह से लबरेज युवाओं द्वारा लगाये जा रहे नारों से सम्पूर्ण माहौल ‘‘सोनिया एवं कांग्रेस मय’’ नजर आ रहा था। सोनिया गांधी स्वयं को अपने परिवार के बीच पाकर गदगद एवं भावुक नजर आयीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!