|| || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || भारतीय न्यूज़ वेब टीवी में आपका स्वागत है/ राष्ट्रीय ख़ोज न्यूज़ टीवी चैनल में आपका स्वागत है|| || देखिये देश- विदेश की मुख्य खबरें || ||WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || देखिये देश की ताज़ा एवं तेज तर्रार खबरें || || विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें || || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || ||

प्रियंका गांधी के बिजनौर रोड शो में मोदी के नारे लगाने वालो पर प्रियंका ने मुस्कुराते हुए फेंके फूल झंडे*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
प्रियंका गांधी के बिजनौर रोड शो में मोदी के नारे लगाने वालो पर प्रियंका ने मुस्कुराते हुए फेंके फूल झंडे*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
बिजनौर ;- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। दरअसल लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। प्रियंका जब बिजनौर में रोड शो कर रही थी तो उस दौरान वहां कुछ लोग मोदी मोदी के नारे लगाने लगे। तभी प्रियंका ने उनकी ओर इशारा किया और मुस्कुराते हुए उनपर फूल और कांग्रेस का झंडा फेंक दिया। मोदी मोदी के नारे लगाने की वजह से रोड शो के दौरान भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दरअसल प्रियंका यहां कांग्रेस उम्मीदवार नसीमुद्दीन सिद्दीकी के समर्थन में रोड शो कर रही थीं। प्रियंका के रोड शो के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता चौकीदार चोर है के नारे लगा रहे थे, तो वहीं बीजेपी वालों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। इतना ही नहीं वहां बीजेपी कार्यकर्ता प्रियंका के काफिले के सामने ही खड़े हो गए। प्रियंका ने जब ये देखा तो प्रियंना ने उन पर फूलों की मालाएं फेंकी। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को सोमवार को यहां पहुंचना था लेकिन खराब मौसम की वजह से वो नहीं जा सके। प्रियंका ने आज बिजनौर और सहारनपुर में रोड शो किया। प्रियंका के रोड शो के दौरान इस इलाके के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!