Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u122156564/domains/bhartiyanews.in/public_html/wp-content/themes/colormag/colormag.template#template on line 43
|| || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || भारतीय न्यूज़ वेब टीवी में आपका स्वागत है/ राष्ट्रीय ख़ोज न्यूज़ टीवी चैनल में आपका स्वागत है|| || देखिये देश- विदेश की मुख्य खबरें || ||WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || देखिये देश की ताज़ा एवं तेज तर्रार खबरें || || विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें || || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || ||

भाजपा अध्यक्ष बराला ने बुलंद हौंसले से कहा, इनेलो के साथ गठबंधन वाली चिट्ठी को हमने फाड़कर कूड़ेदान में दिया है फेंक*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भाजपा अध्यक्ष बराला ने बुलंद हौंसले से कहा, इनेलो के साथ गठबंधन वाली चिट्ठी को हमने फाड़कर कूड़ेदान में दिया है फेंक*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पलवल ;- आज पुरानी कहावत चरितार्थ हो गयी है कि वक्त बदलते देर नही लगती। कभी भाजपा पार्टी को इनैलो चुनावी समझौता के समय उंगलियों पर नचाती थी। हरियाणा भाजपा एक दास की भांति इनेलो का हुक्म मानती थी। आज वक्त बदला है तो बिल्कुल वैसे ही बोल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने व्यक्त किये है। हरियाणा बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने एक बार फिर इनेलो से गठबंधन की चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। आज जिला पलवल के हथीन अजान मंडी में आयोजित विजय शंखनाद रैली में पहुंचे बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि भाजपा को इनेलो के साथ गठबंधन की जरुरत नहीं है और इनेलो के साथ गठबंधन वाली चिट्ठी को हमने फाड़कर कूड़ेदान में फेंक दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने देश में साफ स्वच्छ व सुथरी सरकार देने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य किया गया है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में निष्पक्षता,पारदर्शिता और योग्यता के आधार पर नौकरी प्रदान की गई है।
उन्होने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस, इनेलो की सरकार बनने के बाद क्षेत्रवाद की राजनीति की जाती थी। क्षेत्रवाद को लेकर विकास कार्य किए जाते थे और भाई भतीजावाद को ध्यान में रखकर नौकरी प्रदान की जाती थी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी वर्गो के हितों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य किए है। किसानों के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाऐं बनाई है। भाजपा सरकार में किसानों को फसलों को लाभकारी मूल्य प्रदान किया गया है। भावांतर भरपाई योजना के अंर्तगत किसानों को फसलों का लागत मूल्य भी प्रदान किया गया है। मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के माध्यम से किसानों की फसल को सरकारी मूल्य से अधिक रेटों पर खरीदा जाएगा। भाजपा सरकार में किसानों को फसलों का मुआवजा प्रदान किया गया है। भूमि अधिग्रहण की एवज में किसानों को जमीन का उचित मुआवजा दिया गया है। बराला ने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यो के आधार पर लोकसभा चुनावों में भाजपा सरकार को भारी बहुमत हांसिल होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोबारा से प्रधानमंत्री बनेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/u122156564/domains/bhartiyanews.in/public_html/wp-content/plugins/cardoza-facebook-like-box/cardoza_facebook_like_box.php on line 924
error: Content is protected !!