Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u122156564/domains/bhartiyanews.in/public_html/wp-content/themes/colormag/colormag.template#template on line 43
|| || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || भारतीय न्यूज़ वेब टीवी में आपका स्वागत है/ राष्ट्रीय ख़ोज न्यूज़ टीवी चैनल में आपका स्वागत है|| || देखिये देश- विदेश की मुख्य खबरें || ||WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || देखिये देश की ताज़ा एवं तेज तर्रार खबरें || || विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें || || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || ||

सांसद रतन कटारिया ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में की आपत्तिजनक टिप्पणी*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,
सांसद रतन कटारिया ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में की आपत्तिजनक टिप्पणी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पंचकूला ;- अंबाला से बीजेपी सांसद रतनलाल कटारिया ने सारी मर्यादा लांघते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की है। आज पंचकूला में एक कार्यक्रम में पहुंचे कटारिया ने कहा कि इसका बाप तो मर गया बोफोर्स कांड में, उसका दाम मिटा भी नहीं और कहते हमें हैं, ये कहावत हुई लागा चुनरी में दाग मिटाऊ कैसे ?
रतनलाल कटारिया ने अरविंद केजरीवाल के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुे कहा कि न नौ मन तेल और न राधा नाचेगी। वहीं उन्होने कहा कि पिछले चुनाव में लोग भाजपा का मजाक उड़ाते थे आज वहीं राजनैतिक लोग भाजपा में शामिल होने के लिए कतार में खड़े हैं।
चीन के वीटो लगाए जाने पर पूछे सवाल पर कटारिया ने कहा कि चीन ग्लोबल टेरररिस्म के मुद्दे पर अपने आपको पाकिस्तान के साथ खड़ा दिखाकर सारी दुनिया की नजरों में गिरने का काम कर रहा है। उनके मुताबिक चीन संयुक्त राष्ट्र संघ जैसी परमानेंट एजेंसी का मेंबर है, उसे ऐसा दुष्कृत्य नहीं करना चाहिए।
इतना ही नही जब कटारिया से फिर से अम्बाला लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा के बारे में पूछा गया तो उनका अपनी ही पार्टी के लोगों के प्रति भी उबाल जरूर निकला। उनका कहना था कुछ मेरे शुभचिंतक हाइकमान को कहते हैं कटारिया बीमार रहने लगा। अरे जब मैं बोलने लगता हूँ तो लोकसभा स्पीकर कहती हैं स्पीकर बन्द कर दो,कटारिया बोल रहा है। साथ ही कटारिया ने पारी हाइकमान के पाले में डालते हुए कहा कि टिकट हाईकमान तय करेगा,और मैं चुनाव के लिए तैयार हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/u122156564/domains/bhartiyanews.in/public_html/wp-content/plugins/cardoza-facebook-like-box/cardoza_facebook_like_box.php on line 924
error: Content is protected !!