Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u122156564/domains/bhartiyanews.in/public_html/wp-content/themes/colormag/colormag.template#template on line 43
|| || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || भारतीय न्यूज़ वेब टीवी में आपका स्वागत है/ राष्ट्रीय ख़ोज न्यूज़ टीवी चैनल में आपका स्वागत है|| || देखिये देश- विदेश की मुख्य खबरें || ||WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || देखिये देश की ताज़ा एवं तेज तर्रार खबरें || || विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें || || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || ||

पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला के दर्द भरे ब्यान से इनेलो के उम्मीदवार को मिल सकता है फायदा!

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,
पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला के दर्द भरे ब्यान से इनेलो के उम्मीदवार को मिल सकता है फायदा!
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- जिस तरह इंडियन नेशनल लोक दल के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने मीडिया के सामने जननायक जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी की नेताओं पर उनकी पैरोल को रद्द करवाने का आरोप लगाया है। इससे हो सकता है कि आने वाले जींद विधानसभा उपचुनाव में इनेलो को इसका फायदा मिल जाए और जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार दिग्विजय की हार का कारण न बन जाए। ओम प्रकाश चौटाला का दर्द भरा बयान की मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है फिर भी मेरे को साजिश के तहत हस्पताल से जेल में भेजा जा रहा है। मेरी पैरोल को रद्द करने का षडयंत्र रचा गया है इस षड्यंत्र में शामिल होने का सीधा आरोप उन्होंने अपने पोतों दुष्यंत और दिग्विजय पर लगाया है। लगभग 85 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला जिस तरह से उदास और परेशान दिखाई दे रहे थे। इससे इंडियन नेशनल लोकदल के कार्यकर्ता और देवीलाल और ओम प्रकाश चौटाला को चाहने वाली हरियाणा की जनता इस मामले को बढ़ा गंभीर तरीके से ले सकती है। पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला और उनकी पत्नी दोनों ही दिग्विजय और दुष्यंत के परिवार को कोसते हुए नजर आ रहे हैं। यदि यह दोनों पार्टी एकजुट होकर रहते तो आने वाले समय में इनेलो पार्टी की सरकार बनने की पूरी संभावनाएं थी। फिर भी यह कहा जा सकता है कि कल के दिए गए इंटरव्यू से इनेलो पार्टी के उम्मीदवार को फायदा मिलने के पूरे असार हो सकते हैं। यदि राजनीति के इतिहास को देखा जाए तो सत्ता पाने के लिए अक्सर परिवारों को बिखरते हुए देखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/u122156564/domains/bhartiyanews.in/public_html/wp-content/plugins/cardoza-facebook-like-box/cardoza_facebook_like_box.php on line 924
error: Content is protected !!