Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u122156564/domains/bhartiyanews.in/public_html/wp-content/themes/colormag/colormag.template#template on line 43
|| || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || भारतीय न्यूज़ वेब टीवी में आपका स्वागत है/ राष्ट्रीय ख़ोज न्यूज़ टीवी चैनल में आपका स्वागत है|| || देखिये देश- विदेश की मुख्य खबरें || ||WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || देखिये देश की ताज़ा एवं तेज तर्रार खबरें || || विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें || || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || ||

वृंदावन में कटी चोटी

समाचारcrime24:-

वृंदावन । अन्य प्रदेश व शहरों  से महिलाओं की चोटी कटने की वारदात अब श्री धाम वृंदावन के गौरा नगर स्थित काशी पाड़ा गौड़ीया मठ तक पहुंच चुकी है। मामला वृंदावन के गौरा नगर का है जहां शुक्रवार रात 12 बजे पहली बार एक महिला की चोटी कटने की वारदात सामने आयी है। रात्रि के मध्य चोटी कटने की घटना सुनाई पड़ने से लोगों में हड़कम्प मचा हुआ है।
ये अंधविश्वास है या सच्चाई, लेकिन एक बात तो जरुर है कि इन घटनाओं ने इलाके में दहशत मचा रखी है। दरअसल,आज शनिवार की सुबह एक महिला की चोटी कटने का मामला सामने आया है। वृंदावन थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ,रामवती पत्नी राजकुमार 50 वर्षीय निवासी गौरानगर वृंदावन  की चोटी रात्रि के मध्य अचानक कट गयी। चोटी कटते ही रामवती की तबियत बिगड़ने लगी,और वह बेहोश हो गयी , यह महिला गौरानगर में किरायदार है , जब सुरेश पुत्र कैलाश नारायण गृह स्वामी से घटना की जानकारी कि तो उसने बताया कि रात को 11 बजे के बाद सभी लोग छत पर सो रहे थे तभी पीड़िता रामवती की आँख 1 बजे खुली इस बीच उसे आभास हुआ कि मेरी चोटी कट गई है तभी उसके पति ने देखा और पड़ोसियों को भी इस घटना के बारे में बताया रात के समय काफी लोग अपने घरों से निकल कर चोटी कटने वाली महिला को देखने आए। और महिला को बेहोशी के हालत में देखकर वह सभी भी भयभीत हो गए । आज शनिवार दोपहर मथुरा न्यूज़ 24 को सूत्रों से खबर मिली और वहाँ आस पास मौजूद लोगों से जानकारी की तो पता चला यह घटना सत्य है और लोगों में भय बना हुआ है गौरा नगर की महिलाएं इस घटना के चलते अपने घर से बाहर व रात्रि के समय छत पर सोने से कतरा रहीं हैं।रात्रि के समय घटना स्थल पर मीना शर्मा, सीमा, लीलम, फ़ूल बती, दामोदर, रविन्द्र, सुभम शर्मा, आदि लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/u122156564/domains/bhartiyanews.in/public_html/wp-content/plugins/cardoza-facebook-like-box/cardoza_facebook_like_box.php on line 924
error: Content is protected !!