Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u122156564/domains/bhartiyanews.in/public_html/wp-content/themes/colormag/colormag.template#template on line 43
|| || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || भारतीय न्यूज़ वेब टीवी में आपका स्वागत है/ राष्ट्रीय ख़ोज न्यूज़ टीवी चैनल में आपका स्वागत है|| || देखिये देश- विदेश की मुख्य खबरें || ||WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || देखिये देश की ताज़ा एवं तेज तर्रार खबरें || || विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें || || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || ||

पुलिस महानिदेशक सुरेश अरोड़ा ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर को भेजा त्यागपत्र*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,
पुलिस महानिदेशक सुरेश अरोड़ा ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर को भेजा त्यागपत्र*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ :- पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुरेश कुमार अरोड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की खबर पर डीजीपी अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को चिट्ठी लिखकर इस पद से मुक्त करने की मांग की है। बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार ने डीजीपी सुरेश कुमार अरोड़ा का कार्यकाल 9 महीने के लिए बढ़ा दिया था लेकिन पंजाब सरकार ने नया डीजीपी लगाने के लिए अपना पैनल भेजने की तैयारी कर ली थी। इसके चलते डीजीपी अरोड़ा ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। आपको ये भी बता दें कि सुरेश कुमार अरोड़ा अकाली-बीजेपी सरकार के समय में भी डीजीपी रह चुके हैं और कैप्टन अमरेन्दर सिंह सरकार में भी वे दो साल तक अपने पद पर बने रहे। पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा अभी हाल ही में सेवा विस्तार दिया गया था। उन्हें सेवा में तीसरी बार एक्सटेंशन मिली थी। अभी हाल में ही उन्हें तीसरी दफा 9 महीनों के लिए सेवा विस्तार मिला था। इसके तहत तय हो गया था कि अरोड़ा अगले 9 महीने तक डीजीपी पद पर बने रहेंगे। उल्लेखनीय है कि सुरेश अरोड़ा गत 30 सितंबर को रिटायर होने वाले थे लेकिन राज्य सरकार ने अगले डीजीपी की नियुक्ति में देरी के मद्देनजर उन्हें 3 माह की एक्सटेंशन दी थी। 31 दिसंबर को उनका सेवाकाल खत्म होने के पहले ही राज्य सरकार के आग्रह पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अरोड़ा को और एक महीने की एक्सटेंशन दी थी। इस तरह सुरेश अरोड़ा का कार्यकाल 31 जनवरी को खत्म होने वाला था लेकिन केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने उनकी सेवा एक बार और बढ़ा दी।
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में डीजीपी की नियुक्ति के बाबत राज्य सरकार के लंबित केस के चलते सुरेश अरोड़ा को और एक महीने की एक्सटेंशन दी गई थी लेकिन अब राज्य सरकार द्वारा नए डीजीपी की नियुक्ति को लेकर 3 अफसरों के नामों का पैनल बना कर यूपीएससी को भेज दिया गया है। राज्य पुलिस कानून में संशोधन करते हुए सरकार ने स्पष्ट किया है कि डीजीपी के पद के लिए ऐसे सीनियर पुलिस अधिकारी के नाम पर ही विचार किया जाएगा, जिसकी सेवानिवृत्ति में एक साल का समय बाकी हो।
अब खबर यह आ रही है कि डीजीपी अरोड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफे पर अरोड़ा ने कहा है कि वे खुद इस पद से मुक्त होना चाहते हैं। उन्होंने इस आशय का एक पत्र मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को लिखा है। इससे पहले सरकार की ओर से खबर आयी थी कि जब उन्होंने डीजीपी का एक्सटेंसन मांगा ही नहीं तो अरोड़ा के सेवा विस्तार का कोई औचित्य नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/u122156564/domains/bhartiyanews.in/public_html/wp-content/plugins/cardoza-facebook-like-box/cardoza_facebook_like_box.php on line 924
error: Content is protected !!