Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u122156564/domains/bhartiyanews.in/public_html/wp-content/themes/colormag/colormag.template#template on line 43
|| || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || भारतीय न्यूज़ वेब टीवी में आपका स्वागत है/ राष्ट्रीय ख़ोज न्यूज़ टीवी चैनल में आपका स्वागत है|| || देखिये देश- विदेश की मुख्य खबरें || ||WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || देखिये देश की ताज़ा एवं तेज तर्रार खबरें || || विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें || || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || ||

सुरजेवाला ने पीएम मोदी के इंटरव्यू को बताया ‘खोदा पहाड़ निकली चुहिया’, और मांगे अपने10 सवालों के जवाब*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,
सुरजेवाला ने पीएम मोदी के इंटरव्यू को बताया ‘खोदा पहाड़ निकली चुहिया’, और मांगे अपने10 सवालों के जवाब*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नई दिल्ली ;- समाचार एजेंसी ANI को दिये गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंटरव्यू पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस ने कहा कि मोदी ने 55 महीनों में देश को बर्बाद कर दिया है। अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है. कांग्रेस की केंद्रीय कोर कमेटी के सदस्य और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि मोदी जी का इंटरव्यू ‘खोदा पहाड़ निकली चुहिया जैसा’ है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के साक्षात्कार का साफ तत्व है। ‘मैं मेरा और मुझे।’ 90 मिनट का इंटरव्यू मोदी जी के ‘मैं’ के इर्द गिर्द घुम रही थी। सुरजेवाला ने कहा कि मोदी जी आपकी ‘मैं’ ने ही देश को नीतिगत तरीके से बर्बादी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। सुरेजवाला ने कहा कि 100 दिन अब आपके बचे हैं और उल्टी गिनती शुरू है। सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम इतने लाचार हो गए कि वह ये भी नहीं बता रहे कि वह अगला लोकसभा चुनाव कहां से लड़ेंगे, लड़ेंगे भी या नहीं? इसके अलावा कांग्रेस ने पीएम से 10 सवाल भी पूछे।
कांग्रेस के प्रधानमंत्री मोदी से 10 सवाल

1. मोदी जी देश को बताएं, 15 लाख रुपये जनता के खाते में आए या नहीं?
2.100 दिन में आने वाला 80 लाख करोड़ रुपया कहां आया?
3. चार साल पहले जो वादा किया गया था, 9 करोड़ में से 9 लाख रोजगार भी आए या नहीं?
4. नोटबंदी और जीएसटी कर व्यापार चौपट क्यों कर डाला?
5. किसानों को लागत पर 50% मुनाफा का वादा था, लेकिन क्या लागत भी मिली?
6. GST का गब्बर सिंह टैक्स से छोटे व्यापार तबाह हो गए. नोटबंदी से कालाधन वालों की ऐश और अर्थव्यवस्था का नुकसान हुआ।
7. राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता से खिलवाड़ क्यों किया? कश्मीर में 428 जवान मारे गए और 248 जवान नक्सलियों ने मारे।
8. क्या ये सच नहीं आज करप्शन सच चढ़कर बोल रहा?
9.राफेल की चोरी रंगे हाथ पकड़ी गई? Jpc क्यों नहीं करवा रहे? राफेल की पूरी दाल काली क्यों नहीं?
10. क्या गंगा मैया साफ़ हो गई? 100 स्मार्ट सिटी में से कितनी बनी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/u122156564/domains/bhartiyanews.in/public_html/wp-content/plugins/cardoza-facebook-like-box/cardoza_facebook_like_box.php on line 924
error: Content is protected !!