Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u122156564/domains/bhartiyanews.in/public_html/wp-content/themes/colormag/colormag.template#template on line 43
|| || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || भारतीय न्यूज़ वेब टीवी में आपका स्वागत है/ राष्ट्रीय ख़ोज न्यूज़ टीवी चैनल में आपका स्वागत है|| || देखिये देश- विदेश की मुख्य खबरें || ||WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || देखिये देश की ताज़ा एवं तेज तर्रार खबरें || || विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें || || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || ||

सीएम मनोहरलाल खट्टर जनता के पैसे को कर रहे हैं बर्बाद :- नवीन जयहिंद

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,
सीएम मनोहरलाल खट्टर जनता के पैसे को कर रहे हैं बर्बाद :- नवीन जयहिंद
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ :- बृहस्पतिवार को कैथल मेंहरियाणा मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के रोड के दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओं के सवाल करने से खट्टर सरकार इतनी डर गई कि न सिर्फ आप कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा बर्बरता की गई बल्कि आम आदमी पार्टी के नेता सुखवीर चहल को कैथल के सदर थाने में बंद कर दिया गया | खट्टर सरकार की ये तानाशाही चुनाव से पहले भाजपा की बौखलाहट को साफ़ दिखाता है | यह पहली बार नही हुआ कि आम आदमी पार्टी के कार्यकताओं को इस तरह प्रदर्शन करने पर जेल में डाल दिया गया बल्कि कई बार जेल में डाला गया है। कैथल में पूरी रात सदर थाने के बाहर कार्यकर्ताओं ने जम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की व पुलिस प्रशासन ने बल प्रयोग कर उन्हें उठाने की भी कोशिश कि लेकिन जनता के बढ़ते समर्थन को देख प्रशासन पीछे हट गया | सुबह आप नेता सुखवीर चहल को कोर्ट में पेश किया गया व बरी कर दिया गया |
आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने इसका कड़ा विरोध करते हुए बयान जारी कर कहा कि खट्टर सरकार डरपोक सरकार है जो पुलिस का गलत इस्तेमाल कर रही है | क्या आम आदमी को अपने मुख्यमंत्री से सवाल करने का भी हक नही है | अगर कोई भी मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से सवाल करेगा तो उसे जेल डाल दिया जायेगा | आम आदमी पार्टी ये तानाशाही बिलकुल बर्दाश्त नही करेगी | कब तक खट्टर साहब जनता के सवालों से भागेंगे | सरकार चाहे लाठी चलाये, गोली चलाये या जेल में डाल दे आम आदमी पार्टी जनता की आवाज उठाती रहेगी |जयहिन्द ने खट्टर सरकार ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर अब तक के सबसे निक्कमे मुख्यमंत्री है | वो जनता के पैसे को बर्बाद करने में लगे हुए है | जिस तरह से उन्होंने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर बर्बरता की गई उससे साफ दिख रहा है कि खट्टर सरकार आम आदमी पार्टी के बढ़ते जनाधार से घबरा गई है | जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने विपक्ष में न होते हुए भी जनता के मुद्दे उठाये है और जनता को एक राजनीतिक विल्कप दिया है उससे भाजपा सरकार बौखला गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/u122156564/domains/bhartiyanews.in/public_html/wp-content/plugins/cardoza-facebook-like-box/cardoza_facebook_like_box.php on line 924
error: Content is protected !!