Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u122156564/domains/bhartiyanews.in/public_html/wp-content/themes/colormag/colormag.template#template on line 43
|| || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || भारतीय न्यूज़ वेब टीवी में आपका स्वागत है/ राष्ट्रीय ख़ोज न्यूज़ टीवी चैनल में आपका स्वागत है|| || देखिये देश- विदेश की मुख्य खबरें || ||WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || देखिये देश की ताज़ा एवं तेज तर्रार खबरें || || विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें || || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || ||

हास्य अभिनेता राजपाल यादव को कोर्ट ने तीन महीने की सुनाई सजा*

राणा ओबराय
राष्ट्रिय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,
हास्य अभिनेता राजपाल यादव को कोर्ट ने तीन महीने की सुनाई सजा*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नई दिल्ली :- चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट ने तीन महीने के जेल की सजा सुनाई है। आज यादव को सजा सुनाए जाने के बाद सीधे जेल भेज दिया गया। बता दें कि ट्रायल कोर्ट के सामने एक समझौते की रकम देने पर नाकाम रहने की वजह से हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को तीन महीने जेल की सज़ा सुनाई है।दरअसल, इंदौर निवासी सुरेंदर सिंह से राजपाल यादव ने निजी आवश्यकता बताते हुए पांच लाख रुपए उधार लिए थे। इस रकम की वापसी के लिए यादव ने एक्सिस बैंक मुंबई का एक चेक सुरेंदर सिंह को दिया, जोकि सितंबर 2015 में बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गया।
इसके बाद सुरेंदर सिंह ने वकील के माध्यम से राजपाल को इस संबंध में नोटिस भेजा, बावजूद इसके राजपाल ने परिवादी को भुगतान नहीं किया। इस पर राजपाल यादव के खिलाफ जिला कोर्ट में परिवाद दायर कर दिया। बता दें हाल ही में आई निर्देशक शैलेन्द्र सिंह राजपूत की फिल्म इंग्लिश की टांय टांय फिस्स में राजपाल यादव, दर्शकों को अपनी जबर्दस्त कॉमेडी का फुल डोज़ देते हुए नजऱ आएंगे लेकिन फिलहाल उन्हें कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/u122156564/domains/bhartiyanews.in/public_html/wp-content/plugins/cardoza-facebook-like-box/cardoza_facebook_like_box.php on line 924
error: Content is protected !!