Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u122156564/domains/bhartiyanews.in/public_html/wp-content/themes/colormag/colormag.template#template on line 43
|| || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || भारतीय न्यूज़ वेब टीवी में आपका स्वागत है/ राष्ट्रीय ख़ोज न्यूज़ टीवी चैनल में आपका स्वागत है|| || देखिये देश- विदेश की मुख्य खबरें || ||WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || देखिये देश की ताज़ा एवं तेज तर्रार खबरें || || विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें || || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || ||

12वीं की छात्रा ने अपहरण और गैंग रेप के बारे में जज के सामने दर्ज कराए बयान*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,
12वीं की छात्रा ने अपहरण और गैंग रेप के बारे में जज के सामने दर्ज कराए बयान*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
जींद ;- हरियाणा में जींद के जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव की 12वीं की छात्रा ने उसके अपहरण और गैंग रेप के बारे में जज के सामने बयान दर्ज कराए। पीड़िता द्वारा जज के सामने दिए बयान में तीन युवकों पर दुष्कर्म और तीन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। इस बयान के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ दुष्कर्म व तीन के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज किया। इससे पहले पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने दो युवकों पर दुष्कर्म और चार पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। पुलिस ने सभी आरोपियों का मेडिकल परीक्षण करवा कर उन्हें अदालत में पेश किया।जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव की 12वीं कक्षा में पढऩे वाली नाबालिग ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि 26 अक्तूबर की रात 11 बजे गांव के दो युवकों दीपक और प्रवीन ने घर से उसका अपहरण किया। दोनों उसे जबरन मोटरसाइकिल पर खेतों में बने एक कमरे में ले गए जहां पर कपिल, संजीव, छोटू व नसीब पहले से ही मौजूद थे। पहले पीडि़त छात्रा ने दीपक और प्रवीन पर दुष्कर्म करने और बाकी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने आरोप लगाया कि दुष्कर्म के बाद कपड़े से मुंह-हाथ व पैर बांध कर गांव के तालाब में डालकर मारने का प्रयास किया। डीएसपी पुष्पा खत्री ने बताया कि जज के सामने छात्रा ने बयान दिया है कि उसके साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों का मेडिकल करवा कर अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/u122156564/domains/bhartiyanews.in/public_html/wp-content/plugins/cardoza-facebook-like-box/cardoza_facebook_like_box.php on line 924
error: Content is protected !!