|| || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || भारतीय न्यूज़ वेब टीवी में आपका स्वागत है/ राष्ट्रीय ख़ोज न्यूज़ टीवी चैनल में आपका स्वागत है|| || देखिये देश- विदेश की मुख्य खबरें || ||WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || देखिये देश की ताज़ा एवं तेज तर्रार खबरें || || विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें || || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || ||

चंडीगढ़ के डीसी जोशी हरियाणा में सम्भालेंगे पदभार, बराड़ होंगे चंडीगढ़ के नये उपायुक्त*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ के डीसी जोशी हरियाणा में सम्भालेंगे पदभार, बराड़ होंगे चंडीगढ़ के नये उपायुक्त*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- चंडीगढ़ के जिलाधीश अजित बालाजी जोशी संभव सोमवार को कार्यमुक्त हो जाएंगे। उनका कार्यकाल 29 अक्टूबर को पूरा हो रहा है। बताया जाता है कि अगले दिन मंगलवार को ही नए डीसी मनदीप सिंह बराड़ ज्वाइन करेंगे। आइएएस अजित बालाजी जोशी को हरियाणा सरकार में अहम जिम्मेदारी देने की भी तैयारी पूरी हो चुकी है। इस पर अब केवल मुख्यमंत्री हरियाणा की मुहर लगनी बाकी है।
चंडीगढ़ के नए डीसी के लिए हरियाणा सरकार की ओर से केंद्र सरकार को 2005 कैडर के आईएएस मंदीप सिंह बराड़, 2007 बैच के रवि प्रकाश गुप्ता और 2010 बैच के राजनारायण कौशिक का नाम भेजे गए थे। मंदीप सिंह बराड़ इससे पहले हरियाणा सरकार में स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक भी रहे थे ।उनके पास मुख्यमंत्री हरियाणा के डिप्टी प्रिंसिपल सेक्रेटरी का भी चार्ज था। ये चार्ज इन दिनों आईएएस आशिमा बराड़ संभाल रही हैं। मंदीप सिंह बराड़ 2015 में पंचकूला के डीसी भी रह चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!