Thursday, December 21, 2023
Latest:
अम्बालाकरनालकुरुक्षेत्रखेलगुड़गाँवचंडीगढ़चरखी दादरीजिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
रोचक बना चंडीगढ़ मेयर चुनाव, भाजपा तथा आप पार्टियों के पास 14-14 पार्षद, दोनों पार्टियों को सता रहा है क्रॉस वोटिंग का डर, टूट सकते है कांग्रेसी पार्षद?*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- चंडीगढ़ नगर निगम मेयर का चुनाव काफी रोचक माना जा रहा है। क्योंकि भाजपा तथा आप पार्टियों के पास 14- 14 पार्षद है। भाजपा को एक वोट किरण खेर के रूप में MP का मिल सकता है। जो भाजपा को जिताने में अहम भूमिका निभा सकता है। सियासत दानों का मानना है कि मेयर इलेक्शन में ‘कांग्रेसी काउंसलर टूट जाएंगे’ क्योंकि कांग्रेस के साथ आंकड़ा भी कम है तथा मेयर का चुनाव भी नही लड़ रहे। इसलिए शायद कांग्रेसी पार्षद अपने फायदे अनुसार टूट सकते है। चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रधान हरमोहिंदर सिंह लक्की ने बयान दिया है- कांग्रेस के काउंसलर हिमाचल प्रदेश में हैं, ताकि उन्हें ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ से दूर रखा जा सके। वहीं, शनिवार शाम भाजपा के काउंसलर भी हरियाणा से हिमाचल प्रदेश पहुंच गए। काउंसलर्स के साथ कुमारहट्‌टी पहुंचे एक भाजपा नेता ने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ बताया- हम दो काउंसलर तोड़ लेंगे।
ऐसी स्थिति में 17 जनवरी को होने वाले मेयर, डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर चुनाव के लिए हो सकता है कांग्रेस के काउंसलर हिस्सा ही न लें और चंडीगढ़ लौटकर न आएं। हालांकि यह 16 जनवरी को मीटिंग के बाद तय होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!