Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u122156564/domains/bhartiyanews.in/public_html/wp-content/themes/colormag/colormag.template#template on line 43
|| || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || भारतीय न्यूज़ वेब टीवी में आपका स्वागत है/ राष्ट्रीय ख़ोज न्यूज़ टीवी चैनल में आपका स्वागत है|| || देखिये देश- विदेश की मुख्य खबरें || ||WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || देखिये देश की ताज़ा एवं तेज तर्रार खबरें || || विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें || || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || ||

जज की पत्नी और बेटे को गोली मारने वाला जज का गनमैन निकला!

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,
जज की पत्नी और बेटे को गोली मारने वाला जज का गनमैन निकला!
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
गुरुग्राम ;- गुरुग्राम में दिनदहाड़े जज की पत्नी और बेटे को गोली मारने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उनके ही गनमैन ने इस वारदात को अंजाम दिया है! य़ह घटना गुरुग्राम के सेक्टर 49 मार्केट की है। जज कृष्णकांत शर्मा के बेटे और पत्नी को गोली मारी गई है। बताया जा रहा है की आरोपी का नाम महिपाल है जो कि जज का गनमैन है! वहीं जज कृष्णकांत शर्मा हिसार के रहने वाले हैं गोली लगने के बाद सीसीटीवी में वीडियो कैद हो गया है। इसमें आरोपी गनमैन बेटे को गाड़ी के अंदर डालने की भी कोशिश कर रहा है, लेकिन जब घायल को गाड़ी में नहीं डाल पाया तो वहां पर छोड़कर चला गया। जानकारी के मुताबिक जज की पत्नी रेणु की छाती में गोली मारी गई है जबकि बेटे ध्रुव के सिर में गोली लगी हुई है। दोनों का इलाज चल रहा है। भीड़भाड़ वाले इलाके की यह घटना है। वहीं सूत्रों के मुताबिक गनमैन पर शक जताया जा रहा है! जिसके बाद गनमैन को राउंड अप कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिपाल ने तीन दिन पहले ही धर्म परिवर्तन भी किया था और आज इस वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी ने घटना के बाद जज के बेटे को गाड़ी में डालने की भी कोशिश की है लेकिन वो कामयाब नहीं हो सका। उसके बाद वो वहां पर दोनों को छोड़कर फरार हो गया था। अभी तक इस घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के बाद आरोपी ने जज कृष्णकांत शर्मा को फोन भी किया था जिसमें उसने कहा है कि मैंने मार दिया। इधर बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद तुरंत मुख्यमंत्री ने मेंदाता अस्पताल में फोन किया है और मुख्यमंत्री ने डीजीपी को भी फोन किया है। घटनास्थल छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं मुख्यमंत्री भी गुरुग्राम पहुंच सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/u122156564/domains/bhartiyanews.in/public_html/wp-content/plugins/cardoza-facebook-like-box/cardoza_facebook_like_box.php on line 924
error: Content is protected !!