|| || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || भारतीय न्यूज़ वेब टीवी में आपका स्वागत है/ राष्ट्रीय ख़ोज न्यूज़ टीवी चैनल में आपका स्वागत है|| || देखिये देश- विदेश की मुख्य खबरें || ||WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || देखिये देश की ताज़ा एवं तेज तर्रार खबरें || || विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें || || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || ||

हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला को दिल्ली हाईकोर्ट ने दी राहत*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला को दिल्ली हाईकोर्ट ने दी राहत*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला को लेकर अब एक अहम खबर सामने आई है| दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट से ओम प्रकाश चौटाला को बड़ी राहत मिल गई है। वह अब जेल से बाहर आ जायेंगे। जी हां, चौटाला को दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। ध्यान रहे कि, बीते 27 मई को आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी करार देते हुए दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने चौटला को चार साल की सजा सुनाई थी और साथ ही 50 लाख के भारी जुर्माने के साथ कुछ संपत्तियां भी जब्त करने का निर्देश दिया था| जिसके बाद इस फैसले के खिलाफ ओम प्रकाश चौटाला ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था और यहां याचिका दायर की थी| सबकी नजरें दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले पर ही टिकी हुईं थीं। बतादें कि, चौटाला ने सुनवाई के दौरान राउज एवेन्यू कोर्ट से भी राहत मांगी थी| ओम प्रकाश चौटाला के वकील की तरफ से कोर्ट में चौटाला को राहत देने की दलील दी गई थी| दलील में कहा गया था कि ओम प्रकाश चौटाला की अब उम्र बहुत ज्यादा है और वह शरीर से काफी असमर्थ हैं| जिसे देखते हुए उन्हें सजा में राहत दी जाए| लेकिन चौटाला की तरफ से कोई दलील कोर्ट में चल न सकी और कोर्ट ने सजा का ऐलान कर दिया। इधर सीबीआई की तरफ से कोर्ट में ओम प्रकाश चौटाला के वकील की दलील का विरोध किया गया था| सीबीआई की तरफ से कोर्ट में कहा गया था कि ओम प्रकाश चौटाला को अधिकतम सजा दी जानी चाहिए क्योंकि इससे समाज में एक संदेश जाएगा| ऐसा इसलिए कि ओम प्रकाश चौटाला एक सार्वजनिक व्यक्ति है अगर उन्हें न्यूनतम सजा मिलती है तो इससे समाज में गलत संदेश जाएगा। सीबीआई ने अपनी दलील देते हुए कहा था कि ओम प्रकाश चौटाला का पुराना इतिहास साफ नहीं है, यह दूसरा मामला है जिसमें उन्हें दोषी ठहराया गया है। जानकारी के अनुसार, आय से अधिक संपत्ति मामले में ओम प्रकाश चौटाला के खिलाफ सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की है। सीबीआई ने बताया है कि, चौटाला ने 1993 से 2006 के बीच आय से काफी अधिक करोड़ों रुपए की संपत्ति जुटाई है। बतादें कि, ओम प्रकाश चौटाला पर यह विवाद कोई नया नहीं है| इससे पहले वह जेबीटी शिक्षक भर्ती घोटाले में जेल जा चुके हैं| ओम प्रकाश चौटाला सहित और अन्य लोगों को जेबीटी शिक्षक भर्ती घोटाले में सीबीआई की विशेष अदालत ने 10 साल की सजा सुनाई थी| जिसके बाद ओम प्रकाश चौटाला को दिल्ली की तिहाड़ जेल में रखा गया था। पिछले साल ही ओम प्रकाश चौटाला की सजा पूरी हुई और उन्हें 2 जुलाई को तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया| ओम प्रकाश चौटाला की की रिहाई से उनके समर्थक भारी खुशी की लहर दौड़ गई थी| माना जाने लगा था कि ओम प्रकाश चौटाला के जेल से बाहर आने के बाद हरियाणा की राजनीति में बदलाव आने की संभावना बन गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!