|| || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || भारतीय न्यूज़ वेब टीवी में आपका स्वागत है/ राष्ट्रीय ख़ोज न्यूज़ टीवी चैनल में आपका स्वागत है|| || देखिये देश- विदेश की मुख्य खबरें || ||WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || देखिये देश की ताज़ा एवं तेज तर्रार खबरें || || विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें || || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || ||

चंडीगढ़ प्रशासन को सचिव के पद मे मिलेगा हरियाणा से ईमानदार आईएएस चंद्र शेखर!

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़
,,,,,,,,,
चंडीगढ़ प्रशासन को सचिव के पद मे मिलेगा हरियाणा से ईमानदार आईएएस चंद्र शेखर!


,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;-हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा पिछले दिनों सचिव पद के लिए मांगे गए पैनल में वरिष्ट आईएएस अधिकारी चंद्र शेखर का नाम प्रशासन को भेजा है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार चंडीगढ़ प्रशासन ने हरियाणा सरकार को एक पत्र लिखकर कहा था कि चंडीगढ़ में सचिव के पद पर एक पद रिक्त पड़ा है।
इसी संदर्भ में राज्य सरकार ने वर्ष 2003 बैच के आईएएस अधिकारी चंद्र शेखर का नाम चंडीगढ़ प्रशासन को भेज दिया है। संभवत: चंडीगढ़ प्रशासन इनके नाम की स्वीकृति लेने के लिए केंद्र सरकार को भेज दे। ज्ञात रहे चंद्र शेखर इससे पूर्व भी चंडीगढ़ प्रशासन में कार्यरत रहे चुके हैं। फरीदाबाद एवं कैथल जिलों में बतौर जिलाधीश सेवाएं दे चुके चंद्र शेखर की गिनती ईमानदार अधिकारियो मे होती है।वह बेहद सरल एवं सख्त स्वभाव के अधिकारी माने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!