|| || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || भारतीय न्यूज़ वेब टीवी में आपका स्वागत है/ राष्ट्रीय ख़ोज न्यूज़ टीवी चैनल में आपका स्वागत है|| || देखिये देश- विदेश की मुख्य खबरें || ||WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || देखिये देश की ताज़ा एवं तेज तर्रार खबरें || || विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें || || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || ||

हरियाणा बसपा का इकलौता विधायक हुआ निष्कासित।

राणा ओबराय
राष्ट खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,
हरियाणा बसपा का इकलौता विधायक हुआ निष्कासित।
,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;-हरियाणा में बहुजन समाज पार्टी के इकलौते विधायक टेक चंद शर्मा को पार्टी ने निष्काषित करने की घोषणा कर दी है। पार्टी की तरफ से बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती के निर्देश पर पृथला विधानसभा से विधायक टेक चंद शर्मा को अनुशासनहीनता व पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से निकालने का फैसला लिया है।
इसकी जानकारी देते हुए हरियाणा बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश भारती ने कहा कि टेक चंद शर्मा की पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उन्हे पार्टी से निष्काषित किया गया है वहीं सभी कार्यकर्ताओं को आगाह किया गया है कि कोई भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी टेक चंद शर्मा से संपर्क ना रखें।
बता दें कि हरियाणा में अब इनेलो और बीएसपी का गठबंधन है, लेकिन टेक चंद शर्मा बीजेपी के साथ रहते हैं, जिस वजह से उन्हे पार्टी ने निष्काषित करने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!