Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u122156564/domains/bhartiyanews.in/public_html/wp-content/themes/colormag/colormag.template#template on line 43
|| || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || भारतीय न्यूज़ वेब टीवी में आपका स्वागत है/ राष्ट्रीय ख़ोज न्यूज़ टीवी चैनल में आपका स्वागत है|| || देखिये देश- विदेश की मुख्य खबरें || ||WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || देखिये देश की ताज़ा एवं तेज तर्रार खबरें || || विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें || || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || ||

अमित शाह की रैली मे मन्त्री/विधायक सभी कर रहे टार्गेट से ज्यादा बाइक ले जाने के दावे।

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,
अमित शाह की रैली मे मन्त्री/विधायक सभी कर रहे टार्गेट से ज्यादा बाइक ले जाने के दावे।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पानीपत ;- हरियाणा के जींद मे भाजपा की प्रदेश स्तर की होने वाली बाइक रैली मे मन्त्री और विधायक टारगेट से ज्यादा रैली मे बाइक ले जाने का दावा कर रहे है क्योकि सभी विधायक और मन्त्री भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की नजरो मे अपने आप को बढ़ चढ़ कर दिखाना चाहते है।इस रैली का असर निकट भविष्य मे होने वाले मन्त्रीमण्डल फेरबदल पर भी पड़ेगा।यदि इस रैली को आने वाले लोकसभा चुनावो का श्री गणेश भी माना जाये तो इसमें कोई अतिशियोक्ति भी नही होगी।यही कारण है कि मन्त्री और विधायक ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता रैली मे ले जाने की कोशिश कर रहे है।रैली की तैयारी को लेकर जब हरियाणा के राज्य मन्त्री कृष्ण बेदी से बात की गयी तो उन्होंने बताया की मै 13 सौ से ज्यादा बाइक लेकर रैली मे पहुँचूँगा।इसी कड़ी मे जब राज्य मन्त्री डॉ बनवारी लाल से बात की गयी तो उन्होंने बताया की पार्टी ने सभी विधायको को 11 सौ बाइक रैली मे ले जाने का टारगेट दिया है और मै टारगेट से काफी ज्यादा बाइक लेकर रैली मे पहुँचूँगा।लाडवा के विधायक पवन सैनी से जब रैली की तैयारियो के बारे मे पूछा तो उन्होने बताया की रैली मे जाने को लेकर कार्यकर्ताओं मे काफी जोश है।उन्होंने बड़े विश्वास के साथ कहा मै रैली मे लगभग 2 हजार बाइक कार्यकर्ताओं के साथ रैली मे शिरकत करूँगा।सब से ज्यादा रैली मे बाइक लेकर पहुचने का दावा असंध के विधायक सरदार बक्शीश सिंह ने किया है उन्होंने बताया की मै पार्टी को मजबूत करने और पार्टी की सेवा करने के लिये कभी कोई कमी नही छोड़ता हु।विधायक बक्शीश सिंह ने जींद बाइक रैली मे 4 हजार बाइक कार्यकर्ता ले जाने का दावा किया है।उन्होंने बताया हमारी तरफ से सभी कार्यकर्ताओं के लिए चाय नाश्ता आदि की पूरी व्यवस्था की गयी है।अब देखना यह है की मंत्रियो और विधायको के दावे कितने पुख्ता साबित होते है।यह तो रैली ही साबित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/u122156564/domains/bhartiyanews.in/public_html/wp-content/plugins/cardoza-facebook-like-box/cardoza_facebook_like_box.php on line 924
error: Content is protected !!