Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u122156564/domains/bhartiyanews.in/public_html/wp-content/themes/colormag/colormag.template#template on line 43
|| || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || भारतीय न्यूज़ वेब टीवी में आपका स्वागत है/ राष्ट्रीय ख़ोज न्यूज़ टीवी चैनल में आपका स्वागत है|| || देखिये देश- विदेश की मुख्य खबरें || ||WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || देखिये देश की ताज़ा एवं तेज तर्रार खबरें || || विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें || || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || ||

किसानों ने की ‘जाम आंदोलन’, की शुरुआत, यूपी के सभी 130 टोल प्लाजा पर PAC की नजर, हरियाणा में सुरक्षा के मद्देनजर साढ़े तीन हजार पुलिसकर्मी तैनात!

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
किसानों ने की ‘जाम आंदोलन’, की शुरुआत, यूपी के सभी 130 टोल प्लाजा पर PAC की नजर, हरियाणा में सुरक्षा के मद्देनजर साढ़े तीन हजार पुलिसकर्मी तैनात!
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नई दिल्ली ;-कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन शनिवार को 17वें दिन में प्रवेश कर गया है। किसान संगठनों ने आज दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक ठप करनी की चेतावनी दी है। वहीं दूसरी तरफ हरियाणा में किसानों ने टोल प्लाजा को घेरने का आह्वान किया है। लिहाजा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में पुलिस अलर्ट है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
यूपी के सभी टोल प्लाजा पर सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के सभी 130 टोल प्लाजा पर पुलिस और पीएसी की तैनाती की गई है। किसान आंदोलन को देखते हुए डीजीपी मुख्यालय ने निर्देश जारी किए हैं। सभी जिला कप्तानों को टोल प्लाजा की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। फायर ब्रिगेड, यूपी 112, खुफिया सभी को अलर्ट पर रहने के निर्देश हैं। बता दें, किसानों ने शनिवार को टोल प्लाजा ब्लॉक करने का ऐलान किया है।हरियाणा में आंदोलित किसानों ने टोल प्लाजा बंद करने की धमकी दी है जिसे देखते हुए सभी पांच टोल प्लाजा पर 3500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। ये सभी दंगा-रोधी उपकरण के साथ वहां तैनात किए गए हैं।किसानों ने टोल प्लाजा कराया मुफ्त।इससे पहले हरियाणा के करनाल और पानीपत में आंदोलनकारी किसानों ने शुक्रवार की देर रात ही बसताड़ा टोल प्लाजा और पानीपत टोल प्लाजा पर कब्जा कर लिया एवं बैरियर तोड़ दिया। साथ ही वाहनों की आवाजाही फ्री कर दी। इस दौरान मौके से पुलिस-प्रशासन नदारद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/u122156564/domains/bhartiyanews.in/public_html/wp-content/plugins/cardoza-facebook-like-box/cardoza_facebook_like_box.php on line 924
error: Content is protected !!