|| || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || भारतीय न्यूज़ वेब टीवी में आपका स्वागत है/ राष्ट्रीय ख़ोज न्यूज़ टीवी चैनल में आपका स्वागत है|| || देखिये देश- विदेश की मुख्य खबरें || ||WELCOME TO BHARTIYA NEWS || || देखिये देश की ताज़ा एवं तेज तर्रार खबरें || || विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें || || WELCOME TO BHARTIYA NEWS || ||

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा का ऐलान हरियाणा में कांग्रेस सिंबल पर लड़ेगी नगर निगम चुनाव*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा का ऐलान हरियाणा में कांग्रेस सिंबल पर लड़ेगी नगर निगम चुनाव*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हरियाणा प्रदेश में होने वाले नगर निगम चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक रूप से विचार विमर्श करने के बाद यह निर्णय लिया गया है।यह बातें हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने यहां जारी बयान में कहीं। कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में आगामी कुछ दिनों में अंबाला, पंचकूला और सोनीपत में नगर निगम चुनाव होने हैं। उनके द्वारा नगर निगम चुनावों को लेकर हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल जी, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी व अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक रूप से विचार विमर्श किया गया है। विचार विमर्श के बाद कांग्रेस पार्टी ने यह फैसला लिया है कि वह आगामी नगर निगम चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी। हरियाणा की नगर निकाय संस्थाओं के चुनाव आगामी 27 दिसंबर 2020 को होंगे जिसके परिणाम 30 दिसंबर को घोषित कर दिए जाएंगे। नामांकन पत्र आमंत्रित करने के लिए कल 4 दिसंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी जबकि 11 दिसंबर से 16 दिसंबर 2020 तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे।
हरियाणा के राज्य चुनाव आयुक्त डॉ. दलीप सिंह ने इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए आज प्रैस कान्फ्रैंस में बताया कि नगर निगम अम्बाला, पंचकूला एवं सोनीपत के सभी वार्डों के सदस्यों की सीटों तथा महापौर और नगर परिषद रेवाड़ी, नगरपालिका कमेटी सांपला (रोहतक), धारूहेड़ा (रेवाड़ी) एवं उकलाना (हिसार) के अध्यक्ष तथा सभी वार्डों के सदस्यों के चुनाव होंगे। इनके अलावा, इंद्री (करनाल) नगरपालिका कमेटी के वार्ड नंबर 7, भूना (फतेहाबाद) नगरपालिका कमेटी के वार्ड नंबर 13, राजौंद (कैथल) नगरपालिका कमेटी के वार्ड नंबर 12, नगर परिषद फतेहाबाद के वार्ड नंबर 14 और नगर परिषद सिरसा के वार्ड नंबर 29 के उसी दिन उपचुनाव होंगे। उन्होंने बताया कि संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा कल 4 दिसंबर को नामांकन पत्र आमंत्रित करने के लिए नोटिस प्रकाशित कर दिया जाएगा, तत्पश्चात 11 दिसंबर से 16 दिसंबर 2020 (13 दिसंबर 2020, रविवार को छोडकऱ) तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने का समय सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक होगा। इसके बाद 17 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी तथा 18 दिसंबर को सुबह 11 बजे से 3 बजे के बीच नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे, उसी दिन 3 बजे के बाद चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों की सूची जारी कर उन्हें चुनाव-चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 18 दिसंबर को ही मतदान केंद्रों की सूची जारी कर दी जाएगी। डॉ. सिंह ने बताया कि मतदान का समय 27 दिसंबर को सुबह 8 बजे से सायं 5.30 बजे तक होगा, इसमें आखिरी का एक घंटे का समय सायं 4.30 बजे से 5.30 बजे तक कोविड-19 के रोगियों व लक्षणों वाले मतदाताओं के लिए निर्धारित किया गया है। अगर किसी जगह पुनर्मतदान की आवश्यकता हुई तो वहां 29 दिसंबर को होगा। उन्होंने बताया कि 30 दिसंबर को सुबह 8 बजे मतगणना शुरू की जाएगी और उसी दिन मतगणना पूरी होने के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!